• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के प्रोडक्शन मॉडल से उठा पर्दा

    इसके पहले प्रोडक्शन मॉडल से हुंडई के चेन्नई स्थित श्रीपेरांबदर प्लांट में पर्दा उठाया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 13, 2019 11:41 ist
    info icon
    published onAug 12, 2019 16:45 IST
    last updated onSep 13, 2019 11:41 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट:  हुंडई ने 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) की शुरुआती कीमत पर ग्रैंड आई10 निओस को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    हुंडई मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट हैचबैक ग्रैंड आई10 के नए जनरेशन मॉडल को पेश करने जा रही है। इसे 20 अगस्त 2019 के दिन बाज़ार में उतारा जाएगा।  कंपनी ने इसका नाम ग्रैंड आई10 निओस रखा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। हुंडई के चेन्नई स्थित श्रीपेरांबदुर प्लान्ट में इसके पहले प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया गया है।

    यह ग्रैंड आई10 का थर्ड जनरेशन मॉडल है जिसमें नई एक्सटीरियर और इंटीरियर स्टाइलिंग दी गई है। कार के नए एक्सटीरियर डिज़ाइन में सबसे ज्यादा आकर्षक फीचर बूमरैंग शेप वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप हैं। 

    Hyundai Grand i10 Old vs New: How Different Is The New Nios?

    ग्रैंड आई10 निओस 2019 में नए डैशबोर्ड पर दिए गए कुछ फीचर्स हुंडई और किया मोटर्स की कुछ कारों से लिए गए हैं। इनमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंस्टरुमेंट क्लस्टर और नया स्टीयरिंग व्हील शामिल है।

    न्यू ग्रैंड आई10 निओस 1.2 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन में उपलब्ध होगी। दोनों इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। यह गाड़ी कुल 5 वेरिएंट एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़, स्पोर्ट्ज़ ड्यूल टोन और अस्टा में उपलब्ध होगी। 

    हुंडई निओस के साथ साथ ही ग्रैंड आई का मौजूदा वर्जन भी बाज़ार में उपलब्ध रहेगा। इसकी कीमत 5.2 लाख रुपये से लेकर 7.7 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति स्विफ्ट, इग्निस, फोर्ड फिगो और निसान माइक्रा से होगा। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई ग्रैंड आई10 निओस का करें इंतज़ार या चुनें सेगमेंट की अन्य कारों में से कोई बेहतर विकल्प

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    i
    imran khan
    Aug 12, 2019, 11:41:57 PM

    I guess he was mentioning sporty

      जवाब
      Write a Reply
      1
      C
      chandan sharma
      Aug 12, 2019, 5:32:12 PM

      Lovely car look spotty

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है