• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट 3 नवंबर को होगी लॉन्च

    स्कोडा रैपिड का फेसलिफ्ट अवतार 3 नवम्बर को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वेंटो और मारूति सुज़ुकी सियाज़ से होगा।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अक्टूबर 24, 2016 16:01 ist
    info icon
    published onOct 24, 2016 16:01 IST
    last updated onOct 24, 2016 16:01 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा रैपिड का फेसलिफ्ट अवतार 3 नवम्बर को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वेंटो और मारूति सुज़ुकी सियाज़ से होगा। इसकी कीमत मौजूदा रैपिड के आस-पास रह सकती है। कुछ डीलरशिप ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी हैं। बुकिंग राशि 50,000 रूपए रखी गई है।

    उम्मीद है कि रैपिड के फेसलिफ्ट मॉडल में स्कोडा काफी बदलाव करेगी। इसकी फ्रंट ग्रिल का डिजायन नई ऑक्टाविया और सुपर्ब के डिजायन से मिलता-जुलता हो सकता है। केबिन में ज्यादा बदलाव होने की संभावना कम ही है। यहां नया टचस्क्रीन वाला मिररलिंक सिस्टम, नए सीट कवर, रिवर्स कैमरा, ऑटोमैटिक डे-नाइट रियर व्यू मिरर और ऑटोमैटिक वाइपर्स दिए जा सकते हैं।


    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में मिलेगी। इसके डीज़ल वेरिएंट में पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन मिलेगा। संभावना है कि इसमें फॉक्सवेगन एमियो वाला 1.5 लीटर का टबोचार्ज्ड डीज़ल इंजन आ सकता है। इसकी पावर 110 पीएस है। पेट्रोल वेरिएंट में पहले वाला 1.6 लीटर का इंजन मिलेगा। इसकी पावर 103 पीएस और टॉर्क 153 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े होंगे। वहीं डीज़ल वेरिएंट में 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है