हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जल्द होगी लॉन्च
हुंडई इंडोनेशिया फेसलिफ्ट क्रेटा का टीज़र स्केच जारी कर चुकी है। इस गाड़ी से इस साल के अंत तक पर्दा उठेगा। इस एसयूवी कार को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है। हाल ही में ऑनलाइन जारी हुई नई तस्वीरों में इस कार के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को नए व्हाइट और ब्लू कवर से ढका हुआ देखा गया है।
- Write a कमेंट

- फेसलिफ्ट क्रेटा इंडोनेशियन मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली है। वहीं, भारत में यह कार 2022 तक लॉन्च हो सकती है।
- इसकी नई तस्वीरों से कन्फर्म हुआ है कि इसमें 2022 ट्यूसॉन जैसी फ्रंट ग्रिल, वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स पर अपडेटेड डिज़ाइन मिलेगी।
- नई क्रेटा में हुंडई डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एडीएएस और 360 डिग्री कैमरा दे सकती है।
- इसमें रेगुलर मॉडल वाले 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। कंपनी इसके 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सेल्टोस वाला आईएमटी गियरबॉक्स भी दे सकती है।
- भारत में 2022 हुंडई क्रेटा की कीमत 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
हुंडई इंडोनेशिया फेसलिफ्ट क्रेटा का टीज़र स्केच जारी कर चुकी है। इस गाड़ी से इस साल के अंत तक पर्दा उठेगा। इस एसयूवी कार को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है। हाल ही में ऑनलाइन जारी हुई नई तस्वीरों में इस कार के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को नए व्हाइट और ब्लू कवर से ढका हुआ देखा गया है।

इन तस्वीरों में इस गाड़ी का फ्रंट लुक एकदम क्लियर नज़र आ रहा है जो चौथी जनरेशन की ट्यूसॉन कार से एकदम मिलता जुलता है। कैमरे में कैद हुए इस मॉडल में फ्रंट ग्रिल पर 'पैरामीट्रिक ज्वैल' पैटर्न दिया गया है। ग्रिल के पास में इसमें एलईडी डीआरएल्स और वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलैंप्स को पोज़िशन किया गया है। इस कार में नया बंपर भी दिया गया है। साइड से देखने पर इस कार में ज्यादा कोई बदलाव नज़र नहीं आते है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स का हुआ है। रियर साइड पर गौर करें तो 2022 क्रेटा को नए डिज़ाइन के टेलगेट के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें टेललाइट्स को कनेक्ट करती स्ट्रिप नहीं दी गई है।

अनुमान है कि इसके केबिन में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। इसमें नई अपहोल्स्ट्री भी देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि फेसलिफ्ट एसयूवी कार में अल्कज़ार वाले डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा फीचर्स दिए जा सकते हैं। कंपनी 2022 क्रेटा में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दे सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाले फीचर्स वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलने जारी रह सकते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : जानिए हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट से जुड़ी पांच खास बातें
फेसलिफ्ट क्रेटा में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। वर्तमान में क्रेटा में 1.5-लीटर पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल (140 पीएस/ 242 एनएम) इंजन ऑप्शंस मिलते हैं। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ क्रमशः सीवीटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स ऑप्शनल भी मिलता है। वहीं, इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स ही दिया गया है। अनुमान है कि कंपनी इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आईएमटी गियरबॉक्स (क्लचलैस मैनुअल) भी दे सकती है।

भारत में फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि नई क्रेटा की कीमत 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में फेसलिफ्ट क्रेटा कार का कंपेरिजन फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, रेनो डस्टर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस और निसान किक्स से होगा।
यह भी देखें: हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस














