• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा डब्ल्यूआर-वी को जल्द मिलेगा फेसलिफ्ट अपडेट, पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    2020 में इस क्रॉसओवर हैचबैक को कॉस्मैटिक फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया था जहां नए फीचर्स देकर कंपनी ने इसके कुछ वेरिएंट्स को बंद कर दिया था। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 06, 2022 19:29 ist
    info icon
    published onJun 06, 2022 19:29 IST
    last updated onJun 06, 2022 19:29 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    honda wr-v facelift

    होंडा अपनी डब्ल्यूआर-वी एसयूवी को एक बार फिर से फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी कर रही है जिसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

    स्पाय शॉट्स पर गौर करें तो इस कार के फ्रंट प्रोफाइल को अपडेट किया गया है। यहां नई ग्रिल के साथ अलग तरह के इंसर्ट्स, ग्रिल के उपर स्लीक क्रोम स्ट्रिप,नए प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ स्प्लिट एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स पैटर्न और नए डिजाइन का बंपर दिया गया है। इसमें नजर आए अलॉय व्हील्स मौजूदा मॉडल जैसे ही लग रहे हैं और इसके साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने इसके डैशबोर्ड का लेआउट पूरी तरह नहीं बदला है। हालांकि यहां नए फीचर्स की उम्मीद की जा सकती है। इस कार के मौजूदा मॉडल में फुल एलईडी लाइटिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डुअल एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: होंडा सिटी हाइब्रिड प्राइस के मोर्चे पर सेगमेंट की दूसरी कारों को कहां तक देगी टक्कर, जानिए यहां

    इस कार को कोई मैकेनिकल अपडेट दिए जाने की संभावना भी काफी कम है। इसके मौजूदा मॉडल में 90 पीएस की पावर देने वाले पेट्रोल और 100 पीएस की पावर देने वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन की चॉइस दी गई है। इन इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस नहीं दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा की एसयूवी कार में मिल सकता है सिटी सेडान वाला हाइब्रिड सिस्टम

    होंडा डब्ल्यूआर-वी कार की प्राइस 9 लाख रुपये से लेकर 12.20 लाख रुपये के बीच है। मार्केट में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू,महिंद्रा एक्सयूवी300,किआ सोनेट,मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा,टाटा नेक्सन,टोयोटा अर्बन क्रूजर,रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा डब्ल्यूआर-वी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा डब्ल्यूआर-वी 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है