• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई क्रेटा के बेस वेरिएंट ई में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। नई हुंडई क्रेटा एसयूवी सात वेरिएंट ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। यदि आप इसके एंट्री लेवल ई वेरिएंट को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तस्वीरों के जरिए जानिए इसमें क्या कुछ मिलता है खास:

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जनवरी 18, 2024 18:26 ist
    info icon
    published onJan 18, 2024 18:25 IST
    last updated onJan 18, 2024 18:26 IST
    596 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Creta E variant

    • नई हुंडई क्रेटा कार सात वेरिएंट में उपलब्ध है।

    • इस एसयूवी कार के बेस वेरिएंट ई में फुल-एलईडी लाइटिंग और 17-इंच अलॉय व्हील्स की कमी रखी गई है।

    • 2024 क्रेटा ई वेरिएंट मे केबिन के अंदर सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और मैनुअल एसी दिया गया है।

    • इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनके साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    • क्रेटा ई वेरिएंट की कीमत 11 लाख रुपये से 12.45 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है।

    सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। नई हुंडई क्रेटा एसयूवी सात वेरिएंट ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। यदि आप इसके एंट्री लेवल ई वेरिएंट को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तस्वीरों के जरिए जानिए इसमें क्या कुछ मिलता है खास:

    एक्सटीरियर

    2024 Hyundai Creta E variant front
    2024 Hyundai Creta E variant projector headlights

    क्रेटा ई वेरिएंट में आगे की तरफ नए डिज़ाइन की ग्रिल के साथ डार्क क्रोम इंसर्ट और डल ग्रे कलर फिनिशिंग वाला चौड़ा बंपर दिया गया है। फ्रंट पर इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जिसे एलईडी डीआरएल सेटअप में पोज़िशन किया गया है। चूंकि यह क्रेटा का बेस वेरिएंट है, ऐसे में हुंडई ने इसमें फंक्शनल एलईडी डीआरएल नहीं दी है।

    2024 Hyundai Creta E variant turn indicators
    2024 Hyundai Creta E variant rear

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां इसमें फ्रंट फेंडर पर लोकेटेड टर्न इंडिकेटर, क्रोम की बजाए बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स और कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। जबकि, पीछे की तरफ इसमें एलईडी टेललाइट्स का अभाव है, लेकिन रियर साइड के सेंटर पर इसमें एलईडी लाइट बार जरूर दिया गया है। 

    इंटीरियर

    2024 Hyundai Creta E variant cabin

    नई हुंडई क्रेटा के बेस वेरिएंट की पहचान इसके इंटीरियर को देखकर आसानी से की जा सकती है। केबिन के अंदर इसमें मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है, वहीं इसमें टचस्क्रीन और म्यूज़िक सिस्टम का अभाव है। हालांकि, इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जरूर मिलते हैं।

    सेफ्टी के लिए क्रेटा ई वेरिएंट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट दी गई है।

    यह भी पढ़ें: 2024 हुंडई क्रेटा के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    हुंडई क्रेटा ई इंजन ऑप्शन

    हुंडई की इस एसयूवी कार के एंट्री लेवल ई वेरिएंट में दो इंजन ऑप्शन: 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 पीएस/144 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (116 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। इन दोनों इंजन के साथ इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    वहीं, नई हुंडई क्रेटा के टॉप वेरिएंट्स में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ क्रमशः सीवीटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। हुंडई की इस एसयूवी कार में ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस/253 एनएम) भी दिया गया है, जिसके साथ 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) की चॉइस मिलती है। हालांकि, यह इंजन इसके केवल टॉप वेरिएंट में ही दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: जल्द नई हुंडई क्रेटा का स्पोर्टी एन-लाइन वर्जन भारत में हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    कीमत व मुकाबला

    फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा ई वेरिएंट की कीमत 11 लाख रुपये से 12.45 लाख रुपये के बीच है, जबकि इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट की प्राइस 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार का मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है