एक्सक्लूसिव: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी होगी उपलब्ध
इनोवा हाईक्रॉस के वेरिएंट लाइनअप में जी वेरिएंट एक एंट्री लेवल ऑप्शन के तौर पर मौजूद रहेगा। फिर भी ये काफी फीचर लोडेड है।
- Write a कमेंट

टोयोटा अपनी अपकमिंग कार इनोवा हाईक्रॉस को शोकेस कर चुकी है और ये कार 5 वेरिएंट्स: जी, जीएक्स, वीएक्स, जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध रहेगी। अब हमें एक एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि नई इनोवा हाईक्रॉस फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि, फ्लीट ऑपरेटर्स इस कार का केवल बेस वेरिएंट जी ही ले सकेंगे।

इस जी वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स, रिफ्लेक्टर के साथ एलईडी टेललाइट्स, पावर विंडो, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जी ट्रिम में 7 और 8-सीटर ऑप्शंस भी दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इनोवा हाईक्रॉस के जी वेरिएंट में केवल 2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 174 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसके साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। इसके टॉप 2 वेरिएंट में 186 पीएस पावरफुल 2 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन दिया जाएगा जिसमें ई सीवीटी ट्रांसमिशन मिलेगा।

अभी तक इनोवा क्रिस्टा फ्लीट ऑपरेटर्स की पसंदीदा कारों में से थी और जल्द ही इसके डीजल इंजन का फिर से कमबैक भी होगा। हम उम्मीद करते हैं कि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पूरी तरह से फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध रहेगी।

नई इनोवा हाईक्रॉस कार की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। मार्केट में ये किया कैरेंस का प्रीमियम ऑप्शन साबित होगी और ये किया कार्निवल का एक अफोर्डेबल विकल्प भी बनेगी।














