• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक अवतार में आ सकती है रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे

    जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इन दिनों रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे की टेस्टिंग में जुटी हुई है। हाल ही में इसे कैमरे में भी कैद किया गया। अब चर्चा है कि जेएलआर इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भी ला सकती है।

    तुषार
    तुषार
    Published On जुलाई 22, 2016 17:08 ist
    info icon
    published onJul 22, 2016 17:08 IST
    last updated onJul 22, 2016 17:08 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इन दिनों रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे की टेस्टिंग में जुटी हुई है। हाल ही में इसे कैमरे में भी कैद किया गया। अब चर्चा है कि जेएलआर इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भी ला सकती है। रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे में 6 और 8 सिलेंडर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के विकल्प मिलेंगे। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स-6 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलई कूपे से होगा।

    रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे को जेएलआर के एल्युमिनियम इंटेंसिव आर्किटेक्चर प्लेफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर एफ-पेस भी बनी है। जगुआर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक आई-पेस  कार भी लाने वाली है। जगुआर पहले ही पुष्टि कर कर चुकी है कि सबसे पहले एफ-पेस मॉडल का इलेक्ट्रिक अवतार आएगा। उम्मीद है कि इसी टेक्नोलॉज़ी का इस्तेमाल करते हुए रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे का इलेक्ट्रिक अवतार उतारा जाएगा।

    ऑटोकार यूके से मिली रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक रेंज रोवर, स्पोर्ट मॉडल की तरह सेवन सीटर नहीं होगी। इसकी वजह एफ-पेस का प्लेटफार्म है, इस प्लेटफॉर्म पर सेवन सीटर कार नहीं बन सकती है। वैसे भी स्लोपिंग रूफलाइन की वजह से तीसरी पंक्ति की सीट की संभावना खत्म हो जाती है।

    रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे को अगले साल लॉन्च किया जाना है। इसकी बिक्री साल 2018 से शुरू होगी। शुरू में इसे पेट्रोल और डीज़ल इंजन में ही उतारा जाएगा। इसका इलेक्ट्रिक अवतार बाद में आने की संभावना है।

    was this article helpful ?

    तुषार
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है