• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    शेवरले निवा की तस्वीरें हुईं लीक, फोर्ड ईकोस्पोर्ट को देगी टक्कर

    शेवरले काफी वक्त से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतरने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल पर काम भी कर रही है। इसे निवा नाम दिया गया है। निवा की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। इनसे  कार के एक्सटीरियर व इंटीरियर की झलक सामने आई है। माना जा रहा है कि यह साल 2017 तक लॉन्च होगी। इसे भारत में भी उतारा जा सकता है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On दिसंबर 23, 2015 17:00 ist
    info icon
    published onDec 23, 2015 17:00 IST
    last updated onDec 23, 2015 17:00 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Chevrolet Niva Leaked images

    Chevrolet Niva Leaked images, rear

    यह भी पढ़ें: जनरल मोटर्स ने वापस बुलाईं एक लाख शेवरले बीट

    निवा के कॉन्सेप्ट वर्जन को 2014 में मास्को ऑटो शो में भी दिखाया गया था। निवा का डिजायन काफी हद तक ईकोस्पोर्ट से मिलता-जुलता है। हैडलैंप, पीछे के दरवाजे पर लगी स्टैपनी और पीछे की विंडशील्ड इसे साफ करते हैं। वहीं फ्रंट ग्रिल को शेवरले की डिजायन थीम पर हेक्सागोनल शेप में रखा गया है। इसके अलावा बोल्ड शोल्डर लाइन,  प्लास्टिक क्लेडिंग, व्हील आर्च और रूफ रेल्स भी दिये गए हैं।

    Chevrolet Niva Leaked Images, front side view

    इंटीरियर में स्पोर्टी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील देखने को मिला है। केबिन को ब्लैक कलर स्कीम दी गई है। तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें  बेसिक म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। हालांकि यह तस्वीरें प्रोडक्शन मॉडल की नहीं हैं उम्मीद की जा रही है कि प्रोडक्शन मॉडल में टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा।

    Chevrolet Niva Leaked Images Interiors

    Chevrolet Niva Concept

    यह भी पढ़ें: शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र, देखिए, फोटो गैलरी

    न्यूज़ सोर्स: फ्लिप्स.आरयू एंड कारप्लेस

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है