• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति कार डिस्काउंट ऑफरः दिसंबर 2023 में इग्निस, बलेनो, सियाज, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और जिम्नी पर पाएं 2.21 लाख रुपये रुपये तक की छूट

    साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में कार कंपनियां अपने मौजूदा स्टॉक को निपटाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसी क्रम में अब मारुति सुजुकी ने भी अपनी नेक्सा कारों पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं, जिसके तहत ग्राहक इन पर 2.21 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि यह ऑफर नेक्सा रेंज की मारुति इनविक्टो और मारुति एक्सएल6 एमपीवी पर मान्य नहीं है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 06, 2023 10:59 ist
    info icon
    published onDec 06, 2023 10:59 IST
    last updated onDec 06, 2023 10:59 IST
    271 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Fronx, Maruti Jimny, Maruti Baleno

    • मारुति जिम्नी पर अधिकतम 2.21 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • मारुति इग्निस पर ग्राहक 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    • बलेनो कार पर 47,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

    • मारुति सियाज पर डिस्काउंट ऑफर 58,000 रुपये है।

    • ग्रैंड विटारा पर 35,000 रुपये तक जबकि फ्रॉन्क्स पर 30,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में कार कंपनियां अपने मौजूदा स्टॉक को निपटाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसी क्रम में अब मारुति सुजुकी ने भी अपनी नेक्सा कारों पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं, जिसके तहत ग्राहक इन पर 2.21 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि यह ऑफर नेक्सा रेंज की मारुति इनविक्टो और मारुति एक्सएल6 एमपीवी पर मान्य नहीं है।

    नोटः ग्राहक एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज डिस्काउंट में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं। इन दोनों डिस्काउंट का फायदा एक साथ नहीं लिया जा सकता है।

    इग्निस ऑफर

    Maruti Ignis

    ऑफर

    राशि

     

    रेगुलर वेरिएंट

    इग्निश स्पेशल एडिशन

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    20,500 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज डिस्काउंट (ऑप्शनल)

    20,000 रुपये तक

    20,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक

    5,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    65,000 रुपये तक

    45,500 रुपये तक

    • ऊपर बताए ऑफर इग्निस के सभी मैनुअल वेरिएंट्स पर मान्य है, जबकि ऑटोमेटिक मॉडल पर नकद डिस्काउंट 35,000 रुपये रखा गया है।

    • इग्निस स्पेशल एडिशन के लिए ग्राहकों को डेल्टा वेरिएंट के लिए 19,500 रुपये और सिग्मा वेरिएंट के लिए 29,900 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

    • इग्निस स्पेशल एडिशन पर नकद डिस्काउंट 20,500 रुपये रखा गया है, जबकि सिग्मा स्पेशल एडिशन पर यह 10,000 रुपये है।

    • मारुति इग्निस की कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.16 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: भारत में 2024 में लॉन्च होंगी ये कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    बलेनो ऑफर

    Maruti Baleno

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज डिस्काउंट (ऑप्शनल)

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    47,000 रुपये तक

    • मारुति बलेनो के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • बलेनो सीएनजी पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये रखा गया है।

    • बलेनो कार की कीमत 6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये के बीच है।

    सियाज ऑफर

    Maruti Ciaz

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज डिस्काउंट (ऑप्शनल)

    30,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    58,000 रुपये तक

    • यह ऑफर मारुति सियाज के सभी वेरिएंट्स मान्य है।

    • मारुति सियाज की कीमत 9.30 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की प्राइस 12.29 लाख रुपये है।

    फ्रॉन्क्स ऑफर

    Maruti Fronx

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज डिस्काउंट (ऑप्शनल)

    15,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    30,000 रुपये तक

    • मारुति फ्रॉन्क्स पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, हालांकि ग्राहक इस पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनेफिट प्राप्त कर सकते हैं।

    • यह ऑफर फ्रॉन्क्स के केवल पेट्रोल वेरिएंट्स पर मान्य है, जबकि फ्रोन्क्स सीएनजी पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • इसकी कीमत 7.46 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: साल के आखिर में कार खरीदने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानिए यहां

    जिम्नी ऑफर

    Maruti Jimny Thunder Edition

    ऑफर

    राशि

     

    रेगुलर वेरिएंट

    थंडर एडिशन

    नकद डिस्काउंट

    2.16 लाख रुपये तक

    Rs 2 लाख रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक

    5,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    2.21 लाख रुपये तक

    2.05 लाख रुपये तक

    • मारुति जिम्नी पर एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है, हालांकि इस महीने इस मॉडल पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है।

    • ऊपर बताए ऑफर जिम्नी जेटा वेरिएंट पर मान्य है, जबकि टॉप अल्फा वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 1.16 लाख रुपये रखा गया है।

    • इसी प्रकार जिम्नी थंडर एडिशन लेने वाले ग्राहक जेटा वेरिएंट पर 2.16 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट और अल्फा थंडर एडिशन पर 1 लाख रुपये का नकद डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

    • मारुति जिम्नी की कीमत 10.74 लाख रुपये से शुरू होती है और 14.05 लाख रुपये तक जाती है।

    ग्रैंड विटारा ऑफर

    Maruti Grand Vitara

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    स्क्रैपेज डिस्काउंट (ऑप्शनल)

    20,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    35,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए ऑफर मारुति ग्रैंड विटारा के मिड वेरिएंट जेटा, टॉप मॉडल अल्फा और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • सिग्मा और डेल्टा वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये रखा गया है।

    • मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 10.70 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है।

    नोट

    • कॉर्पोरेट ऑफर योग्य ग्राहकों के लिए अलग-अलग हो सकता है।

    • राज्य और शहर के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकता है, ऐसे में अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करने का सुझाव दिया जाता है।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है