• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केरल में एक दिन में बिकीं 310 डैटसन रेडी-गो, वेटिंग पीरियड हुआ दो महीने का

    डैटसन की नई पेशकश रेडी-गो को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। केरल में तो एक ही दिन में 310 रेडी-गो की डिलिवरी का रिकॉर्ड भी बना है। अच्छी मांग के चलते रेडी-गो का वेटिंग पीरियड एक से 2 महीने तक पहुंच गया है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अगस्त 24, 2016 12:59 ist
    info icon
    published onAug 24, 2016 12:59 IST
    last updated onAug 24, 2016 12:59 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन की नई पेशकश रेडी-गो को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। केरल में तो एक ही दिन में 310 रेडी-गो की डिलिवरी का रिकॉर्ड भी बना है। अच्छी मांग के चलते रेडी-गो का वेटिंग पीरियड एक से 2 महीने तक पहुंच गया है। इस छोटी कार को अभी तक 20,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।  बेस वेरिएंट डी और ए पर दो महीने की वेटिंग चल रही है। टॉप वेरिएंट टी और एस पर एक महीने की वेटिंग है।

    डैटसन रेडी-गो को इसी साल जून महीने में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरूआती कीमत 2.38 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। लॉन्चिंग से पहले मई महीने से इसे 576 बुकिंग मिली थीं। इसके बाद जून और जुलाई में क्रमशः 2,925 और 3,940 बुकिंग मिलीं। अब तक रेडी-गो की करीब 5,000 यूनिट  डिलिवर की जा चुकी है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डैटसन रेडी-गो में 799सीसी का 3-सिलेन्डर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 54 पीएस और टॉर्क 72 एनएम है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। कंपनी का दावा है कि रेडी-गो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी ऑल्टो और रेनो क्विड से है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है