English | हिंदी
निसान किक्स, डैटसन रेडी-गो और गो पर इस महीने कीजिए शानदार बचत, देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
इस महीने मैग्नाइट पर तो कंपनी कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है मगर आपको किक्स और डैटसन की कारों पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है जो 30 जून 2021 तक लागू रहेगा।
3.2K Views
- Write a कमेंट

- किक्स एसयूवी पर मिल रहा है सबसे ज्यादा 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट
- डैटसन के सभी मॉडल्स रेडी-गो, गो और गो प्लस दिया जा रहा है 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट
- कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर आप पा सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग डिस्काउंट
इस समय निसान मैग्नाइट सबसे ज्यादा बिकने वाली पॉपुलर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। हाल ही में निसान-डैटसन ने मैग्नाइट, किक्स और रेडी-गो के लिए सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम शुरू किया है जो कि 19000 रुपये से शुरू हो रहा है। आगे जानिए कौनसे मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट:-

| ऑफर्स |
अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट |
25,000 रुपये तक |
| एक्सचेंज बोनस |
50,000 रुपये तक |
| अन्य फायदे |
5,000 रुपये |
| कुल फायदे |
80,000 रुपये तक |
- किक्स पर इस महीने सबसे ज्यादा 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- इस कार पर आपको 25000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये तक का स्पेशल ऑनलाइन बुकिंग डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- ऑनलाइन बुकिंग डिस्काउंट का लाभ आपको गाड़ी खरीदने के बाद ही दिया जाएगा।
- निसान किक्स की प्राइस 9.49 लाख रुपये से लेकर 14.14 लाख रुपये के बीच है।
डेटसन रेडी-गो

| ऑफर्स |
अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट |
20,000 रुपये तक |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| अन्य फायदे |
5,000 रुपये तक |
| कुल फायदे |
40,000 रुपये तक |
- यदि आप इस जून डैटसन रेडी-गो खरीदते हैं तो आप इस कार पर 40,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
- इस कार पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट,15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का ऑनलाइन बुकिंग डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- इस कार की प्राइस 3.83 लाख रुपये से लेकर 4.95 लाख रुपये है।
डैटसन गो/गो प्लस

| ऑफर्स |
अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट |
20,000 रुपये तक |
| एक्सचेंज बोनस |
20,000 रुपये तक |
| अन्य फायदे |
- |
| कुल फायदे |
40,000 रुपये तक |
- इस महीने डैटसन गो और गो प्लस पर कंपनी की ओर से 40,000 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- इन कार पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और इतना ही एक्सचेंज बोनस बिना किसी ऑनलाइन बुकिंग डिस्काउंट के दिया जा रहा है।
- जहां गो कार की प्राइस 4.02 लाख रुपये से लेकर 6.51 लाख रुपये के बीच है तो वहीं गो प्लस की प्राइस 4.25 लाख रुपये से लेकर 6.99 लाख रुपये के बीच है।
- ध्यान रहे कि ये ऑफर्स कुछ चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट्स पर लागू है जो अलग अलग राज्यों के हिसाब से अलग अलग होंगे। कुछ कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए भी कंपनी स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप्स से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें














