• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंतजार खत्म... कल लॉन्च होगी डैटसन रेडी-गो

    डैटसन की एंट्री लेवल हैचबैक रेडी-गो के फैंस का इंतजार अब खत्म होने को है। डैटसन रेडी-गो को कल यानि 7 जून को लॉन्च किया जाएगा। कार की संभावित कीमत 2.40 लाख रूपए लेकर 3.50 लाख रूपए तक होगी। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी हैं। बुकिंग राशि 5,000 रूपए रखी गई है। लॉचिंग के बाद इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो, हुंडई इयॉन और रेनो क्विड से होगा।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जून 06, 2016 18:25 ist
    info icon
    published onJun 06, 2016 18:25 IST
    last updated onJun 06, 2016 18:25 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन की एंट्री लेवल हैचबैक रेडी-गो के फैंस का इंतजार अब खत्म होने को है। डैटसन रेडी-गो को कल यानि 7 जून को लॉन्च किया जाएगा। कार की संभावित कीमत 2.40 लाख रूपए लेकर 3.50 लाख रूपए तक होगी। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी हैं। बुकिंग राशि 5,000 रूपए रखी गई है। लॉचिंग के बाद इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो-800, हुंडई इयॉन और रेनो क्विड से होगा।

    डैटसन रेडी-गो को रेनो-निसान के गठबंधन वाले सीएमएफ-ए प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटाफार्म पर रेनो क्विड भी बनी है। एक प्लेटफार्म पर बनने के बावजूद डिजायन के मामले में दोनों कारें एक-दूसरे से काफी अलग नजर आती है। रेनो क्विड जहां एसयूवी जैसा लुक लिए हुए है, वहीं रेडी-गो में हैचबैक कार की छवि नजर आती है। रेडी-गो को ‘टॉल बॉय’ डिजायन में रखा गया है। कार का डायमेंशन इस तरह से रखा गया है कि इसे सिटी के ट्रैफिक भरे रास्तों में आसानी से चलाया जा सकता है और तंग पार्किंग स्पेस में आसानी से पार्क किया जा सकता है। कार की बॉडी पर कई कर्व लाइन दी गई है, जिससे कार ज्यादा आकर्षक नजर आती है। सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में रेडी-गो ज्यादा ऊंची है, जिससे केबिन में हैडरूम को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डैटसन रेडी-गो में रेनो क्विड का 800 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देता है। रेनो क्विड में यह इंजन 25.17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। संभावना है डैटसन रेडी-गो में भी इसी के आसपास माइलेज मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  खरीदनी है डैटसन रेडी-गो, लॉन्च से पहले जानें अहम बातें

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है