• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेडी-गो के लिए डैटसन लाई ‘डैटसन केयर’

    इस सर्विस और मेंटेनेंस पैकेज की कीमत 15,500 रूपए से शुरू होती है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मई 23, 2017 19:51 ist
    info icon
    published onMay 23, 2017 19:51 IST
    last updated onMay 23, 2017 19:51 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन ने रेडी-गो हैचबैक की मेंटेनेंस और सर्विस के लिए ‘डैटसन केयर’ सर्विस शुरू की है। इस पैकेज में कम लेबर चार्ज, कार के ब्रेक और क्लच रिप्लेसमेंट (केवल एक बार), हर साल में एक बार वाइपर ब्लेड रिप्लेसमेंट, केबिन वॉश, एक्सटेंडेड वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा शामिल है। कंपनी के अनुसार इस स्कीम का फायदा कार खरीदते समय ही लिया जा सकता है, इस में दुर्घटना में होने वाले नुकसान, टायर और बैटरी का रिप्लेसमेंट शामिल नहीं है।

    यह पैकेज तीन विकल्प में आता है, जिन में से आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से कोई भी चुन सकते हैं...

    पैकेज 3 साल/30,000 किमी 4 साल/40,000 किमी 5 साल/50,000 किमी
    वास्तविक मूल्य 22,287 रूपए 31,495 रूपए 43,298 रूपए
    ऑफर प्राइस 15,500 रूपए 21,500 रूपए 32,000 रूपए
    बचत 6,787 रूपए 9,995 रूपए 11,298 रूपए

    यह पैकेज सभी निसान-डैटसन डीलरशिप पर उपलब्ध है, मौजूदा ग्राहक द्वारा कार बेचने पर यह पैकेज रेडी-गो के नए ग्राहक को ट्रांसफर हो जाएगा, इस वजह से पुराने ग्राहक को कार की अच्छी री-सेल वैल्यू मिलेगी।

    इस पैकेज के तहत निश्चित अवधि के दौरान लेबर और रिपेयर चार्ज पर भी 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 5,000 रूपए का 24x7 रोड साइड असिस्टेंस सर्विस भी मुफ्त में दी जाएगी।

    डैटसन रेडी-गो को शुरूआत से ही अच्छी प्रतिक्रिया मिलती आई है, उम्मीद की जा सकती है कि इस सर्विस पैकेज के बाद इसकी मांग में और इज़ाफा हो सकता है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है