अगले साल आएगी डैटसन की यह दिलचस्प कार
रेडी-गो की लॉन्चिंग हो चुकी है, कार लॉन्च से पहले और बाद में काफी सुर्खियों में रही है। आगे बिक्री के आंकड़े इसका भविष्य तय करेंगे। रेडी-गो के बाद डैटसन अब एक और दिलचस्प कार को पेश करने की तैयारियों में जुट गई है। इस कार का नाम है डैटसन गो-क्रॉस। गो-क्रॉस की शुरुआती कीमत 4.4 लाख रूपए से लेकर 4.6 लाख रूपए रहने की संभावना है। इसे साल 2017 में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला टोयोटा इटियॉस क्रॉस, फॉक्सवेगन क्रॉस पोलो और हुंडई आई-20 एक्टिव से होगा।
- Write a कमेंट

रेनो क्विड को सफल बनाने में सबसे अहम भूमिका इसके टॉप वेरिएंट में मौजूद टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट की रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए डैटसन गो-क्रॉस में भी इससे मिलता-जुलता टचस्क्रीन सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा डैटसन से यह भी उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही गो हैचबैक और गो प्लस एमपीवी को भी अपग्रेड करेगी।
बात करें फीचर्स की तो कॉन्सेप्ट वर्जन को स्कफ प्लेट, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और एलईडी लाइट के साथ शो-केस किया गया था। लेकिन शुरुआती कीमत के अनुमान को देखते हुए इन फीचर्स का मिलना थोड़ा मुश्किल सा लगता है।