• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 के टर्बो वेरिएंट्स बीएस6 फेज2 नॉर्म्स पर हुए अपग्रेड, नया फुल फीचर लोडेड शाइन टर्बो वेरिएंट भी हुआ लॉन्च

    नए अपडेट के साथ अब सिट्रोएन सी3 की प्राइस 6.16 लाख रुपये से शुरू होकर 8.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है

    स्तुति
    स्तुति
    published on मई 04, 2023 16:24 ist
    info icon
    published onMay 04, 2023 16:24 IST
    last updated onMay 04, 2023 16:24 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    • सी3 हैचबैक के सभी वेरिएंट्स अब बीएस6 फेज़2 नॉर्म्स पर अपडेट हो गए हैं।
    • सी3 टर्बो वेरिएंट की डिलीवरी भारत में मई के मध्य तक शुरू होगी।
    • सिट्रोएन सी3 कार के टर्बो वेरिएंट्स के साथ ईएसपी और आइडल-इंजन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स एक्सक्लूसिव दे रही है।
    • सी3 कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड (82 पीएस) और 1.2-लीटर टर्बो (110 पीएस) दिए गए हैं।

    सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक का नया शाइन टर्बो वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। नए अपडेट के साथ अब इस गाड़ी के टर्बो वेरिएंट्स भी बीएस6 फेज़2 नॉर्म्स पर अपडेट हो गए हैं। कंपनी सी3 टर्बो वेरिएंट्स की डिलीवरी मई के मध्य तक देनी शुरू होगी।

    यहां देखें सी3 हैचबैक की पूरी प्राइस लिस्ट:

    वेरिएंट 

    प्राइस (एक्स-शोरूम दिल्ली) 

    लाइव

    6.16 लाख रुपये 

    फील 

    7.08 लाख रुपये 

    फील वाइब पैक 

    7.23 लाख रुपये 

    फील ड्यूल टोन 

    7.23 लाख रुपये 

    फील ड्यूल टोन वाइब पैक 

    7.38 लाख रुपये 

    शाइन 

    7.60 लाख रुपये 

    शाइन वाइब पैक 

    7.72 लाख रुपये 

    शाइन ड्यूल टोन  

    7.75 लाख रुपये

    शाइन ड्यूल टोन वाइब पैक 

    7.87 लाख रुपये

    फील टर्बो ड्यूल टोन (नया)   

    8.28 लाख रुपये

    फील ड्यूल टोन वाइब पैक (नया)    

    8.43 लाख रुपये

    शाइन टर्बो ड्यूल टोन (नया)

    8.80 लाख रुपये

    शाइन टर्बो ड्यूल टोन वाइब पैक (नया) 

    8.92 लाख रुपये

    क्या इसमें हुए हैं कुछ नए बदलाव?

    Citroen C3 idle-engine start/stop
    Citroen C3 hill-hold assist

    सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक के टर्बो वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आइडल-इंजन स्टार्ट/स्टॉप जैसे नए फीचर्स शामिल किए हैं। हाल ही में लॉन्च हुए नए शाइन वेरिएंट में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, फॉग लैंप, 15 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, 35 कनेक्टेड कार टेक फीचर और डे/नाइट आईआरवीएम जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें रिवर्स कैमरा, रियर डिफॉगर और रियर वाइपर व वॉशर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    पावरट्रेन

    Citroen C3 1.2-litre naturally aspirated petrol engine

    सी3 कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड (82 पीएस/115 एनएम) और 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड (110 पीएस) दिए गए हैं। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। अनुमान है कि कंपनी इस कार में जल्द ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    कंपेरिजन

    Citroen C3 rear

    सिट्रोएन की इस हैचबैक कार का मुकाबला मारुति वैगनआर, सेलेरियो और टाटा टियागो से है। साइज़ और कीमत के मोर्चे पर इसका कंपेरिजन मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज़ और हुंडई आई20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से है। इसके अलावा यह गाड़ी निसान मैग्नाइट, मारुति फ्रॉन्क्स और रेनो काइगर जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कारों को भी टक्कर देती है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है