• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 Vs टाटा पंच Vs मारुति ऑल्टो के10: ऑफ रोड कंपेरिजन

    हमनें यहां सी3 और टाटा पंच को तीन टेस्ट के आधार पर ऑल्टो के10 से कंपेयर किया है। हमनें इन तीनों का ऑफ रोडिंग टेस्ट किया है। हर टेस्ट में विजेता को तीन अंक, उपविजेता को दो और तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक अंक दिया गया है।

    भानु
    भानु
    published on जनवरी 09, 2023 16:12 ist
    info icon
    published onJan 09, 2023 16:12 IST
    last updated onJan 09, 2023 16:12 IST
    736 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    आजकल वो हैचबैक कार जिनके लुक्स थोड़े रग्ड यानी दमदार होते हैं और जिनमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है उन्हें एसयूवी करार ​दे दिया जाता है। कुछ समय पहले ही मार्केट में दो नई माइक्रो एसयूवी: सिट्रोएन सी3 और टाटा पंच पेश की गई जो कि है तो हैचबैक ही, मगर इनके लुक्स थोड़े क्रॉसओवर कार जैसे हैं। हालांकि देश में सबसे पॉपुलर एसयूवी जिसपर लाखों लोग विश्वास करते हैं जिन्हें वो किसी भी स्थिति से बाहर निकाल सकती है वो है मारुति ऑल्टो के10! 

    तो किस कार की रही कैसी परफॉर्मेंस ये आप जानेंगे आगे:

    ब्रेकिंग टेस्ट 

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    • इस ब्रेक टेस्ट में हमने कार को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ड्राइव किया और फिर यह देखने के लिए फुल ब्रेक लगाया कि कौन सबसे पहले रुकती है। ये एक ढंग की रोड नहीं थी और यहां काफी मिट्टी मौजूद थी जिससे ये टेस्ट काफी रोचक और चैलेंजिंग बन गया। 
    • सबसे पहले स्थान पर मारुति ऑल्टो रही जिसका ब्रेकिंग डिस्टेंस काफी कम रहा। चूंकि ये काफी हल्की कार है और इसके टायरों का साइज भी छोटा है, ​इसलिए इसने रूकने में कम समय लगाया। 

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    • दूसरे स्थान पर टाटा पंच रही है, जिसका ब्रेकिंग परफॉर्मेंस काफी अच्छा और कॉन्फिडेंट रहा, लेकिन अपने भारी वजन के कारण ऑल्टो के मुकाबले ये कुछ फीट बाद जाकर रूकी। 
    • रोड पर अच्छी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस होने के बावजूद सी3 कुछ दूर जाकर रूकी और तीसरे स्थान पर रही। 

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    • उदाहरण के लिए बता दें कि हमारे रोड टेस्ट में सी3 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ब्रेक अप्लाय करने के बाद 41.04 मीटर चलकर पूरी तरह से रूकी, जबकि पंच इससे दो मीटर आगे रही और ऑल्टो यहां सबसे कम ब्रेकिंग​ डिस्टेंस के साथ विजेता साबित हुई। 

    राइड कंफर्ट

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    (मारुति ऑल्टो के10)

    एक फैमिली हैचबैक कार ऐसी होनी चाहिए जो कार में बैठने वाले सभी लोगों को कंफर्टेबल रख सके, बशर्ते फिर रास्ता कैसा भी क्यों ना हो। इन हैचबैक्स में कंफर्टनैस को टेस्ट करने के लिए हनमें पानी को उपयोग में लिया। इसके लिए हमनें एक मग को रूफ पर मैग्नेट की मदद से रखा और उसमें 700 मिलीलीटर पानी भर दिया। अब जो कार निर्धारित दूरी के बाद कम से कम पानी गिराती है, वही विजेता साबित होगी। 

    मॉडल

    ऑल्टो के10

    सी3

    पंच

    700 मिलीलीटर में से बचा पानी

    175मिलीलीटर

    155मिलीलीटर

    145मिलीलीटर

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    (टाटा पंच)

    • इस टेस्ट में भी मारुति ऑल्टो के10 विनर साबित हुई। सी3 और टाटा पंच के मुकाबले ये कम ऊंची कार है, ऐसे में इसमें काफी कम साइड टू साइड मूवमेंट होता है और सस्पेंशन भी आसानी से झटकों को एब्जॉर्ब कर लेते हैं।
    • खराब रास्तों से निपटने की सी3 की क्षमता ने उसे सेकंड पोजिशन पर ला खड़ा किया। हालांकि ये ऑल्टो से ऊंची कार है और केबिन में मूवमेंट ज्यादा होने से इसके ऊपर रखे मग से ज्यादा पानी गिरा। 

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    (सिट्रोएन सी3)

    • लंबा सस्पेंशन ट्रेवल होने और फ्लैट राइड मिलने के कारण हमें इस टेस्ट में पंच से अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद थी। मगर ऊंचाई ज्यादा होने और स्टिफ सस्पेंशन होने के कारण खराब सड़कों पर इसमें काफी साइड टू साइड मूवमेंट हुआ जिससे मग से काफी पानी निकल गया। 

    हिल क्लाइंब टेस्ट

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    इस टेस्ट में, हमने तीनों कारों में चार चार लोग बैठाए और जितनी जल्दी हो सके एक चढ़ाई चढ़ने की कोशिश की। चढ़ाई ऊबड़-खाबड़ और कठोर उतार-चढ़ाव से भरी थी। ऐसे में यहां अब ट्रैक्शन, इंजन परफॉर्मेंस, पावर डिलीवरी, ग्राउंड क्लीयरेंस और सस्पेंशन का टेस्ट होना था। ऐसे में हमनें विजेता को डबल पॉइन्ट्स देने का निर्णय किया। ऐसे में पहले नंबर पर आने वाली कार को 6 पॉइन्ट्स, दूसरी को 4 और आखिर में आने वाली को 2 पॉइन्ट्स दिए जाने थे।

    मॉडल

    ऑल्टो के10

    सी3

    पंच

    समय

    27.03 सेकंड्स

    32.45 सेकंड्स

    24.32 सेकंड्स


    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    • टेस्ट स्टार्ट होते ही बहुत सारे कंकरों के कार के नीचले हिस्सों से टकराने की आवाजें आने लगी।
    • अपने हल्के वजन और अच्छी परफॉर्मेंस के कारण मारुति ऑल्टो के10 काफी तेजी से निकल पड़ी। पतले व्हील्स इसे रास्ते पर पकड़ बनाने में सक्षम बनाते हैं और और ड्राइविंग भी आसान हो जाती है। 
    • लो एंड टॉर्क कम मिलने के कारण सी3 चढ़ाई चढ़ने में समय लगा रही थी। नतीजतन आपको ज्यादा रेव्स देनी पड़ती है जिससे पहिया ज्यादा घूमता है। 

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    कमजोर लो एंड टॉर्क मिलने के बावजूद अपने लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन के कारण टाटा पंच को अच्छा ट्रेक्शन मिला। पावर कम मिलने के बावजूद ये आसानी से चढ़ाई चढ़ रही थी। यह सबसे स्मूद भी रही और 24.32 सेकेंड के साथ सबसे तेज भी जो सिट्रोएन सी3 से आठ सेकंड ज्यादा तेज रही। 

    निष्कर्ष 

    Maruti Alto K10 Vs Tata Punch Vs Citroen C3

    इन तीनों कारों को एसयूवी तो नहीं कहा जा सकता है, मगर इनमें कुछ क्षमताएं तो नजर आती है। टाटा पंच और सिट्रोएन सी3 रेगुलर रोड पर एक अच्छी कारें साबित होती हैं। मगर रफ रास्तों पर भी इन्होंने अच्छा परफॉर्म करके दिखाया। मारुति ऑल्टो के10 यहां सबसे सस्ती होने के साथ सबसे सक्षम भी नजर आई है। यह मग/पानी और ब्रेकिंग टेस्ट में विनर रही, हिल क्लाइंब में भी ज्यादा पीछे नहीं रही। लाइटवेटेड, अच्छी इंजन परफॉर्मेंस और अच्छी राइड क्वालिटी के कारण के10 पह़ाड़ी इलाकों के लिए भी एक शानदार कार साबित होती है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है