• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 की कीमत में 1 जुलाई से होने जा रहा है इजाफा, इतने बढ़ेंगे दाम

    सिट्रोएन सी3 की कीमत में 1 जुलाई से होने जा रहा है इजाफा, इतने बढ़ेंगे दाम

    भानु
    भानु
    Published On जून 12, 2023 15:31 ist
    info icon
    published onJun 12, 2023 15:31 IST
    last updated onJun 12, 2023 15:31 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    अब आपको सिट्रोएन सी3 कार खरीदने के लिए अतिरिक्त 17,500 रुपये देने होंगे, क्योंकि 1 जुलाई से इसकी कीमत बढ़ने जा रही है। सिट्रोएन ने हाल ही में इसके वेरिएंट लाइनअप में नया शाइन वेरिएंट भी शामिल किया है जो काफी फीचर लोडेड है और अब ये कार तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। सी3 की मौजूदा कीमत इस प्रकार से हैः

    वेरिएंट्स

    कीमत

    लाइव

    6.16 लाख रुपये

    फील

    7.08 लाख रुपये

    फील वाइब पैक

    7.23 लाख रुपये

    फील ड्युअल टोन

    7.23 लाख रुपये

    फील वाइब पैक के साथ ड्युअल टोन

    7.38 लाख रुपये

    फील टर्बो ड्युअल 

    8.28 लाख रुपये

    फील वाइब पैक के साथ टर्बो ड्युअल

    8.43 लाख रुपये

    शाइन

    7.60 लाख रुपये

    शाइन ड्युअल टोन

    7.75 लाख रुपये

    वाइब पैक के साथ शाइन ड्युअल टोन

    7.87 लाख रुपये

    शाइन टर्बा ड्युअल टोन

    8.80 लाख रुपये

    वाइब पैक के साथ शाइन टर्बो ड्युअल टोन

    8.92 लाख रुपये

    कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    इस हैचबैक की कीमत 17,500 रुपये तक बढ़ने जा रही है और ये वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

    ये फीचर्स दिए गए हैं इसमें 

    Citroen C3 Cabin

    सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 35 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा सी3 में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, डे/नाइट आईआरवीएम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 4 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर और पार्किंग सेंसर्स के साथ रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ेंः मेड-इन-इंडिया सिट्रोएन सी3 साउथ अफ्रिका में हुई लॉन्च

    इन कारों से है मुकाबला 

    Citroen C3 1.2-litre naturally aspirated petrol engine

    इस मेड इन इंडिया सिट्रोएन सी3 कार का मुकाबला मारुति इग्निस, टाटा पंच और अपकमिंग हुंडई एक्सटर से है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है