• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली इन सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर चल रहा है फेस्टिव सीजन डिस्काउंट

    भारत में सब-4 मीटर कैटेगरी की एसयूवी कारों को काफी पसंद किया जाता है और इस सेगमेंट में कई वैरायटी की कारें मौजूद हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 16, 2022 13:33 ist
    info icon
    published onOct 16, 2022 13:33 IST
    last updated onOct 16, 2022 13:33 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    इस महीने इन सभी सब 4 मीटर एसयूवी कारों पर कस्टमर्स उठा सकते हैं 10,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अधिकतम 58,000 रुपये तक दिया जा रहा है डिस्काउंट
    • टाटा नेक्सन और रेनो काइगर पर नहीं दिया जा रहा है कैश डिस्काउंट 
    • काइगर पर 10,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनेफिट 
    • अक्टूबर 2022 के आखिर तक लागू रहेंगे ये ऑफर्स

    मगर, इस महीने कुछ ही सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अक्टूबर 2022 के आखिर तक कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी पर दिया जा रहा है कितना डिस्काउंट, ये आप जानेंगे आगे:

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    Mahindra XUV300

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    29,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल फायदे

    58,000 रुपये तक

    • महिंद्रा केवल इस कार के टॉप वेरिएंट्स डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 (ओ) ट्रिम्स पर ही ऑफर्स की पेशकश कर रही है। 
    • उपर बताए गए ऑफर्स सेकंड टॉप ट्रिम डब्ल्यू8 पर ही दिए गए हैं। 
    • इसके अलावा 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है इसपर।
    • एक्सयूवी300 के साथ 10,000 रुपये का एसेसरी किट भी दे रही है कंपनी।
    • टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 (ओ) पर 22,500 रुपये का ही कैश डिस्काउंट दिया जाएगा,बाकी किसी ऑफर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
    • 8.41 लाख रुपये से लेकर 14.07 लाख रुपये के बीच है महिंद्रा एक्सयूवी300 की प्राइस। 

     रेनो काइगर

     Renault Kiger

    ऑफर्स

    अमाउंट

    स्क्रैपेज बेनेफिट

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    कुल फायदे

    20,000 रुपये तक

    • इस महीने रेनो काइगर पर नहीं दिया जा रहा है कोई कैश डिस्काउंट
    • 10,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनेफिट दे रही है कंपनी
    • 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है इस कार पर। कस्टमर्स को 5000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट या रूरल डिस्काउंट में से एक चुनने का भी दिया जा रहा है मौका।
    • रेनो के ईजी केयर पैकेज पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी दे रही है कंपनी। 

    यहां देखें रेनो कारों पर सभी ऑफर्स 

    टाटा नेक्सन  (डीजल)

     Tata Nexon

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक

    कुल फायदे

    5,000 रुपये तक

    • टाटा नेक्सन पर नहीं दिया जा रहा है कोई कैश डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस। 
    • पेट्रोल मॉडल पर केवल 3000 रुपये तक के ही बेनेफिट्स दे रही है कंपनी। 
    • टाटा नेक्सन कार की कीमत 7.60 लाख रुपये से लेकर 14.08 लाख रुपये के बीच है। 

    क्लिक कर देखें टाटा कारों पर चले रहे दिवाली ऑफर्स

    नोट: बता दें कि उपर बताए गए डिस्काउंट आपकी लोकेशन और चुने हुए वेरिएंट के अनुसार अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको नजदीकी डीलरशिप्स से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। 

    सभी कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के अनुसार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है