• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 22, 2021 10:10 ist
    info icon
    published onMar 22, 2021 10:07 IST
    last updated onMar 22, 2021 10:10 IST
    334 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा कुशाक से उठा पर्दा: स्कोडा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कुशाक के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसके इंजन स्पेसिफिकेशन, वेरिएंट, फीचर्स और बुकिंग डेट की जानकारी साझा कर दी है। अब बस इस कार की कीमत की जानकारी आना बाकी है।

    व्हीकल स्क्रैपेज : सरकार ने पुरानी कार को स्क्रैप में देकर नई कार लेने वालों को डिस्काउंट देने की बात कही है। इस तरह ग्राहक एक 6 लाख रुपये की नई कार पर 60,000 से 70,000 रुपये तक बचा सकेंगे। यहां देखिए स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत मिलने वाले फायदों की पूरी जानकारी।

    मेड इन इंडिया जीप रैंगलर लॉन्च: जीप ने मेड इन इंडिया रैंगलर को लॉन्च कर दिया है। भारत में ही तैयार होने की वजह से यह अब पहले से करीब 11 लाख रुपये सस्ती हो गई है। 

    हुंडई अल्काजार की लॉच डेट आई सामने: हुंडई ने अल्काजार एसयूवी से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा कर दी है। कंपनी के अनुसार इस कार के प्रोडक्शन मॉडल से अप्रैल के पहले सप्ताह में पर्दा उठेगा जबकि भारत में इसे अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। यह क्रेटा पर बेस्ड थ्री-रो एसयूवी है जो साइज में इससे बड़ी और ज्यादा फीचर लोडेड होगी।

    Mercedes E-Class

    मर्सिडीज ई-क्लास फेसलिफ्ट लॉन्च: मर्सिडीज ने फेसलिफ्ट ई-क्लास को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा फीचर्स और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ पेश किया है। साथ ही इसका नया एएमजी लाइन वेरिएंट भी उतारा गया है। नई ई-क्लास के बेस और टॉप मॉडल की प्राइस पहले से ज्यादा हुई है, जबकि इसका बेस मॉडल पहले से सस्ता हो गया है।

    मारुति सुजुकी जिम्नी लॉन्ग व्हीलबेस टेस्टिंग के दौरान आई नज़र: मारुति जिम्नी के लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसका लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन 5-डोर लेआउट में पेश किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है