• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    modified on अक्टूबर 18, 2021 11:01 ist
    info icon
    published onOct 18, 2021 10:59 IST
    last updated onOct 18, 2021 11:01 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    पिछले सप्ताह भारत के कार बाजार में किया सोनेट एनिवर्सरी एडिशन और एमजी एस्टर की नई एंट्री हुई। इसके अलावा अपकमिंग मॉडल टाटा पंच और स्कोडा स्लाविया की भी कुछ नई जानकारियां हमारे हाथ लगी। यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूजः-

    एमजी एस्टर लॉन्च: एमजी मोटर्स ने एस्टर एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। देश में यह कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जिसकी प्राइस 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) और पर्सनल एआई-असिस्टेंट रोबोट डिवाइस दी गई है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर भी मिलते हैं। इसकी बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरू होगी, हालांकि इसकी बुकिंग के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

    टाटा पंच सेफ्टी रेटिंग: ग्लोबल एनकैप के क्रैश टेस्ट में टाटा पंच को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जिसके चलते यह भारत की सबसे सुरक्षित कार की लिस्ट में शामिल हो गई है। क्रैश टेस्ट में इसे महिंद्रा एक्सयूवी300 से ज्यादा सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    Mahindra Hikes Prices Of The XUV700 By Up To Rs 50,000

    महिंद्रा एक्सयूवी700 डिलीवरी टाइमलाइन कंफर्म: महिंद्रा ने एक्सयूवी700 की डिलीवरी टाइमलाइन कंफर्म कर दी है। कंपनी इस गाड़ी की डिलीवरी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू करेगी। सबसे पहले इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी दी जाएगी और इसके बाद डीजल वेरिएंट्स की बारी आएगी।

    Kia Sonet Goes The Seltos’ Way, Gets An Anniversary Edition To Celebrate A Year In India

    किया सोनेट एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च: किया सोनेट कार को भारत में लॉन्च हुए एक साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में कंपनी ने अब इस उपलक्ष्य में इसका एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। यह इसके एचटीएक्स वेरिएंट पर बेस्ड है जिसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं।

    स्कोडा स्लाविया का टीजर जारी: स्कोडा ने अपनी अपकमिंग सेडान कार स्लाविया का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस गाड़ी को रैपिड सेडान से रिप्लेस करेगी। यह रैपिड से ज्यादा बड़ी और प्रीमियम हो सकती है। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल से 2021 के आखिर में पर्दा उठा सकती है जबकि इसे लॉन्च अगले साल किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है