• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर की बुकिंग के प्री-रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

    एमजी एस्टर कॉम्पेक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरूआती प्राइस 9.78 लाख रुपए रखी गई है। इस गाड़ी के प्री-रजिस्ट्रेशन फिलहाल जारी हैं, वहीं इसकी ऑफिशियल बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरू होगी। एमजी के कई सारे डीलरशिप्स ने इस गाड़ी की अनऑफिशियल बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है, जहां से ग्राहक 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करवा सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 12, 2021 11:17 ist
    info icon
    published onOct 12, 2021 11:16 IST
    last updated onOct 12, 2021 11:17 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    MG Opens Pre-registration For Bookings Of The Astor

    • एस्टर के पहले बैच (5000 यूनिट) की डिलीवरी नवंबर-दिसंबर में शुरू होगी।
    • इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर उतारा गया है जो केवल पहले बैच पर ही मान्य है।
    • एस्टर एसयूवी चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है।
    • इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) दिए दिए गए हैं।
    • इसकी फीचर लिस्ट में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रोबोट हेड शेप्ड पर्सनल एआई असिस्टेंट, 360 डिग्री कैमरा, पायलट असिस्ट और छह एयरबैग्स शामिल हैं।

    एमजी एस्टर कॉम्पेक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरूआती प्राइस 9.78 लाख रुपए रखी गई है। इस गाड़ी के प्री-रजिस्ट्रेशन फिलहाल जारी हैं, वहीं इसकी ऑफिशियल बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरू होगी। एमजी के कई सारे डीलरशिप्स ने इस गाड़ी की अनऑफिशियल बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है, जहां से ग्राहक 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करवा सकते हैं।

    MG Opens Pre-registration For Bookings Of The Astor

    इस एसयूवी कार के पहले बैच (5000 यूनिट) की डिलीवरी नवंबर-दिसंबर के बीच शुरू होगी। इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस केवल पहले बैच पर ही मान्य होगी।

    एस्टर कार चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (110 पीएस) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) का विकल्प रखा गया है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑप्शंस मिलते हैं।

    MG Opens Pre-registration For Bookings Of The Astor

    इसकी फीचर लिस्ट में ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रोबोट हेड टायप पर्सनल एआई असिस्टेंट, पैनोरमिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ की शामिल हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ऑप्शनल एडीएएस (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, पायलट असिस्ट, कोलिजन वार्निंग, इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल है। इसके अलावा इसमें चार डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट/एक्सेंट स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें छह एयरबैग्स भी मिलते हैं।

    सेगमेंट में एस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, रेनो डस्टर और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से है।

    यह भी देखें: एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    aruna bhardwaj
    Oct 12, 2021, 2:22:32 PM

    nice car lohiakia.com

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा पंच 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है