• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज (16 से 20 जनवरी): महिंद्रा एक्सयूवी400 और नई हुंडई ग्रैंड आई10 निओस लॉन्च, टोयोटा और मारुति ने वापस बुलाई कारें, टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक हुई सस्ती और बहुत कुछ

    पिछले सप्ताह भारत में महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और नई हुंडई ग्रैंड आई10 निओस लॉन्च हुई। इसी टाइम पीरियड में सिट्रोएन की पहली इलेक्ट्रिक कार ईसी3 से भी पर्दा उठाया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने एयरबैग कंट्रोलर में खराबी के चलते कारों को वापस बुलाया तो कुछ कार की प्राइस में कटौती भी देखने को मिली।

    स्तुति
    स्तुति
    published on जनवरी 21, 2023 16:35 ist
    info icon
    published onJan 21, 2023 16:35 IST
    last updated onJan 21, 2023 16:35 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Weekly Wrap Up: XUV400EV, Maruti Jimny and Citroen eC3

    पिछले सप्ताह ऑटो सेक्टर में क्या कुछ रहे मुख्य हाइलाइट्स, इसके बारे में हम जानेंगे यहां:

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की बिक्री हुई शुरू

    Mahindra XUV400

    महिंद्रा ने एक्सयूवी400 ईवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी की कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग 26 जनवरी से लेनी शुरू करेगी, जबकि इसकी डिलीवरी मार्च 2023 से दी जाएगी।

    सिट्रोएन ईसी3 से उठा पर्दा

    Citroen eC3

    सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक के इलेक्ट्रिक वर्जन ईसी3 से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी की बुकिंग 22 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इस इलेक्ट्रिक कार में 29.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। यह गाड़ी सिंगल चार्ज पर 320 किलोमीटर (एआरएआई सर्टिफाइड) तक की रेंज तय करने में सक्षम है। भारत में सिट्रोएन ईसी3 कार को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इसकी कीमत 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    हुंडई ग्रैंड आई10 फेसलिफ्ट लॉन्च

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    हुंडई ने ग्रैंड आई10 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 5.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस गाड़ी का फ्रंट लुक एकदम नया है। इसमें नए अलॉय व्हील्स और रियर साइड पर कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। नई ग्रैंड आई10 फेसलिफ्ट का इंटीरियर तीन अलग-अलग कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इस हैचबैक कार के साथ पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    मारुति जिम्नी को मिली 5000 से ज्यादा बुकिंग

    Maruti Jimny bookings

    मारुति सुजुकी जिम्नी को लॉन्च होने से पहले से ही ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाड़ी को महज एक हफ्ते के अंदर 5,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। मारुति की इस ऑफ-रोडर एसयूवी कार को 5-डोर अवतार में पेश किया गया है। इसमें फोर-व्हील-ड्राइवट्रेन के साथ लो रेंज ट्रांसफर केस स्टैंडर्ड दिया गया है।

    मारुति और टोयोटा ने वापस बुलाईं कारें

    Maruti Grand Vitara and Toyota hyryder

    मारुति ने एयरबैग कंट्रोलर में खराबी के चलते ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, बलेनो और ग्रैंड विटारा की 17,000 से ज्यादा यूनिट्स वापस बुलाई (रिकॉल की) है। वहीं, इसी खराबी के चलते टोयोटा ने हाइराइडर और ग्लैंजा की भी लगभग 1,400 यूनिट्स रिकॉल की है।

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस हुई कम, बढ़ी ड्राइविंग रेंज

    Tata Nexon EV Prime and Max

    टाटा ने प्रतिद्वंदी कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए नेक्सन ईवी प्राइम और नेक्सन ईवी मैक्स की कीमतें घटा दी हैं। नेक्सन ईवी प्राइम 50,000 रुपये ज्यादा सस्ती हो गई है, जबकि नेक्सन ईवी मैक्स अब 2 लाख रुपये ज्यादा अफोर्डेबल हो गई है। नेक्सन ईवी मैक्स की ड्राइविंग रेंज अब बढ़कर 453 किलोमीटर हो गई है।

    बीएमडब्ल्यू एक्स7 फेसलिफ्ट लॉन्च

    2023 BMW X7

    बीएमडब्ल्यू एक्स7 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। यह गाड़ी दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। भारत में बीएमडब्लू की इस फ्लैगशिप एसयूवी कार की प्राइस 1.22 करोड़ रुपये रखी गई है। इस गाड़ी की डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू होगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है