• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने अमेजन से की पार्टनरशिप, अमेरिका में इस प्लेटफार्म पर ऑनलाइन बेची जाएंगी कारें

    2025 से हुंडई कारों में बिल्ट-इन अमेजन एलेक्सा कनेक्टिविटी मिलेगी

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 20, 2023 16:51 ist
    info icon
    published onNov 20, 2023 16:51 IST
    last updated onNov 20, 2023 16:51 IST
    427 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai-Amazon Partnership

    • ग्राहक की लोकेशन के नजदीकी डीलरशिप अमेजन पर अपने मॉडल लिस्ट करेंगे।

    • अमेजन पर ग्राहकों को वेरिएंट और कलर ऑप्शन चुनने का ऑप्शन भी मिलेगा।

    • कार की डिलीवरी डीलरशिप द्वारा दी जाएगी और ग्राहक अपने घर पर भी गाड़ी की डिलीवरी ले सकेंगे।

    हुंडई मोटर्स ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत हुंडई 2024 से अमेरिका में अमेजन प्लेटफार्म पर अपनी कारों को ऑनलाइन बेचेगी और इस प्लेटफार्म पर बिकने वाली हुंडई कारें पहली होंगी। इस साझेदारी के तहत हुंडई अपने डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के लिए अमेजन वेब सर्विसेस का इस्तेमाल करेगी और 2025 से नई हुंडई कारों में इन-बिल्ट अमेजन एलेक्सा दिया जाएगा। कैसा रहेगा ऑनलाइन कार खरीदने का एक्सपीरियंस, जानेंगे आगेः

    यह कैसे काम करेगा

    Hyundai-Amazon Partnership

    अमेजन पर कार खरीदने की प्रोसेस काफी हद तक ऑनलाइन कार बुक करने जैसी ही होगी। ग्राहक की सिलेक्ट की गई लोकेशन के नजदीकी डीलरशिप अमेजन पर अपनी कारों को लिस्ट कर सकेंगे और यहां से ग्राहक अपनी पसंद का मॉडल सर्च कर सकेंगे। व्हीकल सर्च की सुविधा ग्राहक के पसंदीदा मॉडल, वेरिएंट और कलर ऑप्शन के हिसाब से होगी।

    यह भी पढ़ें: एपल, सोनी और शाओमी समेत ये 7 स्मार्टफोन कंपनियां इलेक्ट्रिक कार बनाने में दिखा रही हैं दिलचस्पी, जानिए कब तक होंगी लॉन्च

    ग्राहक एक बार अपना पसंदीदा मॉडल और वेरिएंट सिलेक्ट कर लेगा, उसके बाद ग्राहक अपने पसंदीदा पेमेंट मोड और फाइनेंस ऑप्शन का चयन कर पाएगा। पेमेंट प्रोसेस पूरी होने के बाद ग्राहक डीलरशिप पर जाकर अपनी कार की डिलीवरी ले सकता है और चाहे तो घर पर भी डिलीवरी प्राप्त कर सकता है।

    इससे पहले अमेजन-ऑटो पार्टनरशिप

    Hyundai-Amazon Partnership

    हुंडई की अमेजन के साथ पहली पार्टनरशिप है जहां से पूरी तरह से कार को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए खरीदा जा सकेगा। हालांकि इस ऑनलाइन रिटेलर और कार कंपनी के बीच यह पहली साझेदारी नहीं है, इससे पहले इस प्लेटफार्म पर केवल कार बुक कराने की सुविधा दी गई थी।

    इसका एक उदाहरण भारत को ले सकते हैं। यहां पर 2015 में शेवरले ट्रेलब्लेजर को अमेजन पर 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराने का ऑप्शन दिया गया था और बाकी की राशि डिलीवरी के समय देनी होती थी।

    अभी शुरुआत में हुंडई मॉडल केवल अमेरिका में अमेजन पर उपलब्ध होंगे, और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दूसरी कार कंपनियां भी इस चीज को फॉलो करेंगी। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि ये पार्टनरशिप दूसरे देशों में भी रहेगी या नहीं। क्या भारत में भी आप अमेजन से कार खरीदना पसंद करेंगे? हमें कमेंट में अपने विचार जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है