• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एपल, सोनी और शाओमी समेत ये 7 स्मार्टफोन कंपनियां इलेक्ट्रिक कार बनाने में दिखा रही हैं दिलचस्पी, जानिए कब तक होंगी लॉन्च

    इस लिस्ट के अधिकांश ब्रांड चीन के हैं और इनमें से कुछ ही भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ी उतार सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    modified on नवंबर 20, 2023 13:16 ist
    info icon
    published onNov 20, 2023 13:14 IST
    last updated onNov 20, 2023 13:16 IST
    343 Views
    • Write a कमेंट

    Xiaomi EV, Huawei EV, Sony EV

    पिछले कुछ साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मार्केट काफी तेजी से बढ़ा है और दुनियाभर की सरकार ग्राहकों व कंपनियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ शिफ्ट करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार बनाने में पारंपरिक पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में काफी कम टेक्नोलॉजी लगती है और इसी को ध्यान में रखते हुए अब कई स्मार्टफोन कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में एंट्री करने की योजना बना रही है।

    यहां हमने उन 7 सात टेक और स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट तैयार की है जो आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री करेंगीः

    शाओमी

    Xiaomi SUV7 EV

    शुरुआत करते हैं शाओमी से.. हाल ही में शाओमी की एसयू7 की डिजाइन की लीक हुई है जिससे हमें पता चला है कि कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन मॉडल कैसा होगा। चीन की इस दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी ने 2021 की शुरुआत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतरने की घोषणा की थी और कंपनी ने आगामी 10 सालों में 10 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बनाई थी।

    एपल

    एपल दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड में से एक है जो पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक गाड़ी पर काम कर रही है, और 2015 से कंपनी की ईवी के बारे में खबरे में आ रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह पारंपरिक कार से ज्यादा शेयर्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन होगा, जिसका मुकाबला अमेरिक में टेस्ला से रहेगा। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट की मानें तो एपल ईवी 2024 में दुनिया के सामने आ सकती है।

    फॉक्सकॉन

    Foxconn EV Model E

    अब बढ़ते हैं उस कंपनी की ओर जो वास्तव में आईफोन बनाती है। एपल फोन बनाने वाली फॉक्सकॉन भी खुद की इलेक्ट्रिक कार तैयार करने पर काम कर रही है। कंपनी अपनी कारों को नए ब्रांड ‘फॉक्सट्रॉन’ के बैनर तले बेचेगी और टाइवान-बेस्ड ऑटो कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर इसे तैयार किया जाएगा। वहीं दूसरे देशों में कंपनी अन्य कार कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर सकती है। कंपनी ने 2021 में अपना पहला प्रोटोटायप कॉन्सेप्ट दिखाया था और फॉक्सकॉन की भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है।

    हुवावे

    हुवावे इस लिस्ट की बाकी सभी कंपनियों से काफी आगे है और यह ब्रांड अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2021 से अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी बेचना शुरू कर चुका है। यह चाइनीज टेक्नोलॉजी कंपनी एक ऑटो मैन्युफैक्चरर के साथ मिलकर अपनी ईवी तैयार कर रही है। पेरेंट कंपनी हुवावे को इस समय दुनियाभर में डेटा सुरक्षाओं की चिंताओं के कारण पश्चिमी बाजारों में एंट्री करने में काफी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    Huawei AITO M5

    ओप्पो

    ओप्पो इस लिस्ट की एक अन्य चीन बेस्ड टेक कंपनी है जिसने 2021 में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रवेश करने की घोषणा की थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि ओप्पो भारत में भी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी उतार सकती है। कहा जा रहा है कि ओप्पो की कार 2024 की शुरुआत में सामने आएगी और हाल फिलहाल इससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

    सोनी

    जापान की दिग्गज टेक कंपनी सोनी ने 2020 में अमेरिका में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) में विजन एस कॉन्सेप्ट के साथ अपना ईवी प्लान साझा किया था। उस दौरान सोनी ने कहा था कि उसने इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने के लिए होंडा के साथ पार्टनरशिप की है और इस नए ब्रांड को अफीला नाम दिया गया। सोनी इलेक्ट्रिक कार का पहला प्रोडक्शन वर्जन 2026 तक उतारा जा सकता है।

    गूगल

    इस लिस्ट में गूगल का ड्राइवरलेस ईवी प्रोजेक्ट सबसे पुराना है। इसे ऑफिशियल तौर पर वेमो नाम दिया गया है। गूगल अमेरिका के कुछ शहरों में पहले से प्रोटोटायप ऑटोनॉमस रोबोटैक्सी सर्विसेज चला रही है। वर्तमान में वेमो सर्विस का इस्तेमाल जगुआर आई-पेस जैसी मौजूदा ईवी में इस्तेमाल किया गया है, हालांकि इसमें ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को मॉडिफाई करके प्रयोग किया गया है।

    Waymo EV

    हमारा मानना है कि ऊपर बताए अधिकांश ब्रांड इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने के लिए मौजूदा ऑटो मैन्युफैक्चरर से पार्टनरशिप करेंगे या फिर इस लाइन के कॉन्ट्रेक्टर के साथ मिलकर काम करेंगे। आप किस स्मार्टफोन ब्रांड की इलेक्ट्रिक कार को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं, हमें कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है