• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ने लॉन्च की बीएस6 फिगो, एस्पायर और फ्रीस्टाइल, जानिए कितनी बदली प्राइस

     कंपनी इन तीनों बीएस6 कारों के साथ 3-साल/1,00,000 किलोमीटर एक्सटेंडेड स्टैंडर्ड वारंटी की भी पेशकश कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 19, 2020 19:27 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2020 19:27 IST
    last updated onFeb 19, 2020 19:27 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड इंडिया (Ford India) ने फिगो, एस्पायर और फ्रीस्टाइल (Ford Freestyle) के बीएस6 वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इन तीनों बीएस6 कारों के साथ 3-साल/1,00,000 किलोमीटर एक्सटेंडेड स्टैंडर्ड वारंटी की भी पेशकश कर रही है। साथ ही फोर्ड ने फिगो के वेरिएंट लाइनअप में ट्रैंड नाम के नए वेरिएंट को भी शामिल कर दिया है।

    बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद इन तीनों कारों की प्राइस पर जो फर्क पड़ा है वो इस प्रकार है:-  

    फिगो वेरिएंट्स

    बीएस6 प्राइस

    बीएस4 प्राइस

    अंतर

    पेट्रोल

    एम्बिएंट

    5.39 लाख रुपये

    5.23 लाख रुपये

    16,000

    ट्रैंड

    5.99 लाख रुपये

    -

    -

    टाइटेनियम

    6.35 लाख रुपये

    5.99 लाख रुपये

    36,000

    टाइटेनियम ब्लू

    6.95 लाख रुपये

    6.64 लाख रुपये

    31,000

    डीज़ल

    ट्रैंड

    6.86 लाख रुपये

    -

    -

    टाइटेनियम

    7.25 लाख रुपये

    6.89 लाख रुपये

    36,000

    टाइटेनियम ब्लू

    7.85 लाख रुपये

    7.54 लाख रुपये

    31,000

    एस्पायर वेरिएंट्स

    बीएस6 प्राइस

    बीएस4 प्राइस

    अंतर

    पेट्रोल

    एम्बिएंट

    5.99 लाख रुपये

    5.99 लाख रुपये

    -

    ट्रैंड

    6.59 लाख रुपये

    6.63 लाख रुपये

    - 4,000

    टाइटेनियम

    7.09 लाख रुपये

    7.37 लाख रुपये

    - 28,000

    टाइटेनियम+

    7.44 लाख रुपये

    7.82 लाख रुपये

    - 38,000

    डीज़ल

    ट्रैंड

    7.49 लाख रुपये

    7.37 लाख रुपये

    - 12,000

    टाइटेनियम

    7.99 लाख रुपये

    8.17 लाख रुपये

    - 18,000

    टाइटेनियम+

    8.34 लाख रुपये

    8.62 लाख रुपये

    - 28,000

    फ्रीस्टाइल वेरिएंट्स

    बीएस6 प्राइस

    बीएस4 प्राइस

    अंतर

    पेट्रोल

    एम्बिएंट

    5.89 लाख रुपये

    5.91 लाख रुपये

    - 2,000

    ट्रैंड

    6.44 लाख रुपये

    6.81 लाख रुपये

    - 37,000

    टाइटेनियम

    6.94 लाख रुपये

    7.21 लाख रुपये

    - 27,000

    टाइटेनियम+

    7.29 लाख रुपये

    7.56 लाख रुपये

    - 27,000

    डीज़ल

    ट्रैंड

    7.34 लाख रुपये

    7.46 लाख रुपये

    - 12,000

    टाइटेनियम

    7.84 लाख रुपये

    7.91 लाख रुपये

    - 7,000

    टाइटेनियम+

    8.19 लाख रुपये

    8.37 लाख रुपये

    - 18,000

    बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद जहां फिगो की प्राइस में 16,000 से लेकर 36,000 रुपये का इजाफा हुआ है तो वहीं एस्पायर (Ford Aspire) और फ्रीस्टाइल की प्राइस क्रमश: 4,000 से लेकर 38,000 एवं 2000 से लेकर 37000 रुपये तक कम हो गई है। 

    Ford Aspire

    अपडेट फिगो (Ford Figo), एस्पायर और फ्रीस्टाइल में एक समान बीएस6 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद पेट्रोल इंजन का पावर आउटपुट पहले की तरह 96 पीएस है, मगर टॉर्क आउटपुट 120 एनएम से गिरकर 119 एनएम हो गया है। दूसरी तरफ डीज़ल इंजन के आउटपुट पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। यह अब भी 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

    फोर्ड के इन तीनों मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में फिगो और एस्पायर में दिए गए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया था। 

    बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद इन तीनों कारों के माइलेज फिगर पर भी असर पड़ा है जिनके बारे में हम जानेंगे यहां:-

    मॉडल

    माइलेज (अब)

    माइलेज (पहले)

    फोर्ड  फिगो (पेट्रोल)

    18.5किमी/लीटर

    20.4किमी/लीटर

    फोर्ड फिगो (डीज़ल)

    24.4किमी/लीटर

    25.5किमी/लीटर

    फोर्ड एस्पायर (पेट्रोल)

    18.5किमी/लीटर

    20.4किमी/लीटर

    फोर्ड एस्पायर (डीज़ल)

    24.4किमी/लीटर

    26.1किमी/लीटर

    फोर्ड फ्रीस्टाइल (पेट्रोल)

    18.5किमी/लीटर

    19किमी/लीटर

    फोर्ड फ्रीस्टाइल (डीज़ल)

    23.8किमी/लीटर

    24.4किमी/लीटर

    फोर्ड ने इन तीनों कारों को केवल बीएस6 अपडेट दिया है। ऐसे में इनकी फीचर लिस्ट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह इनमें अब भी ऑटो हेडलैंप्स, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर, 6 एयरबैग और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलेंगे। बीएस6 पर अपग्रेड करने के साथ फोर्ड ने अपने इन तीनों मॉडल्स को फोर्ड पास कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से भी लैस कर दिया है। 

    Ford Endeavour

    फोर्ड जल्द ही एंडेवर का नया 2.0 लीटर बीएस6 डीज़ल वर्जन भी लॉन्च करेगी। 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाला यह नया इंजन इस एसयूवी के मौजूदा 2.2 और 3.2 लीटर डीज़ल इंजन की जगह लेगा। माना जा रहा है कि बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद फोर्ड एंडेवर की प्राइस काफी हद तक बढ़ जाएगी।

    यह भी पढ़ें: ₹ 20 लाख से 40 लाख की रेंज में इस साल लॉन्च होगी ये कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sankaran uthandu
    Feb 20, 2020, 6:27:08 PM

    Some features are removed from Old Titanium to New Titanium. Infotainment system, Fog lamp, Reverse Camera, Power Folding rear, Mirror, Auto AC removed 15 inch alloy wheels and Ford Pass app.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है