• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड फिगो ऑटोमैटिक 22 जुलाई को होगी लॉन्च

    इस कार में केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 20, 2021 14:38 ist
    info icon
    published onJul 20, 2021 14:38 IST
    last updated onJul 20, 2021 14:38 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    • 2020 में कंपनी ने बंद कर दी ​थी फिगो पेट्रोल ऑटोमैटिक 

    • तब 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दिया जाता था 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    • अब इसमें मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दिया जाएगा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन जो देता है 96 पीएस की पावर देता है 

    • इस इंजन गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन फिगो के मिड वेरिएंट टाइटेनियम और टॉप वेरिएंट ब्लू में दिया जा सकता है। 

    • फिगो के इस वेरिएंट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और मारुति स्विफ्ट से होगा

    फोर्ड ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि वो अपनी फिगो हैचबैक का पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल 22 जुलाई के दिन लॉन्च करेगी।

    अब फिगो में इकोस्पोर्ट की तरह पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। ये गियरबॉक्स 1.2 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दिया जाएगा जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। अभी इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा रहा है। फोर्ड फिगो 1.5 लीटर डीजल इंजन में भी उपलब्ध है जो 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    इसमें दिया जाने वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स फिगो के मिड वेरिएंट टाइटेनियम और टॉप वेरिएंट ब्लू में दिया जा सकता है। बता दें कि फिगो में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट,7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (बिना एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ)ऑटोमैटिक एसी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, पुश-बटन स्टार्ट, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस, और रिमोट की-लेस एंट्री शामिल हैं। 

    फोर्ड फिगो की प्राइस 5.82 लाख रुपये से लेकर 8.37 लाख रुपये के बीच है। कंपनी इसके नए ऑटोमैटिक मॉडल की प्राइस मैनुअल वेरिएंट से एक लाख रुपये ज्यादा रख सकती है। इस हैचबैक के पेट्रोल एएमटी वर्जन का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से होगा। अभी ये बात कंफर्म नहीं हुई है कि क्या फिगो की तरह कंपनी की एस्पायर और फ्री स्टाइल जैसी कारों में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा कि नहीं जिनमें फिगो वाला ही पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड फिगो

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है