• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिवः जल्द सिट्रोएन सी3 हैचबैक का नया और ज्यादा फीचर वाला टॉप मॉडल होगा लॉन्च

    नए शाइन वेरिएंट में वे सभी फीचर मिलेंगे जिनकी फील वेरिएंट में कमी है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 03, 2023 19:03 ist
    info icon
    published onApr 03, 2023 19:03 IST
    last updated onApr 03, 2023 19:03 IST
    598 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    • वर्तमान में सिट्रोएन सी3 दो वेरिएंट लाइव और फील में आती है।
    • नए टॉप वेरिएंट में रियर वाशर/वाइपर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, स्टार्ट-स्टॉप बटन और रियर कैमरा जैसे फीचर दिए जाएंगे।
    • इसमें अलॉय व्हील और लेदर-रेप्ड स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है।
    • यह पहले की तरह 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल (मैनुअल गियरबॉक्स के साथ) में मिलना जारी रहेगी।
    • नए टॉप मॉडल की कीमत फील वेरिएंट से एक लाख रुपये ज्यादा हो सकती है।

    हमारे डीलर सूत्रों ने कंफर्म किया है कि जल्द सिट्रोएन सी3 का नया टॉप वेरिएंट ‘शाइन’ लॉन्च किया जाएगा। वर्तमान में यह हैचबैक कार दो वेरिएंट ‘लाइव’ और ‘फील’ में उपलब्ध है। नए वेरिएंट में कंपनी कुछ अतिरिक्त फीचर भी शामिल करेगी।

    Citroen C3

    सी3 हैचबैक में इसी प्राइस रेंज वाली कारों की तुलना में कम फीचर दिए गए हैं जिसको लेकर इसकी काफी आलोचना भी हो चुकी है। नए शाइन वेरिएंट में कंपनी इस चीज का ध्यान रखेगी और इसमें रियर वाइपर व वाशर, डिफॉगर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, स्टार्ट-स्टॉप बटन, और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसमें सभी पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, अलॉय व्हील और लेदर-रेप्ड स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    वर्तमान में इस हैचबैक कार में 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Citroen C3

    शाइन वेरिएंट में 82पीएस 1.2-लीटर और 110पीएस 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दोनों ऑशन मिल सकते हैं। वर्तमान में सिट्रोएन सी3 हैचबैक में दोनों इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, लेकिन निकट भविष्य में कंपनी इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    नए टॉप मॉडल कीमत फील वेरिएंट से कुछ हो सकती है। वर्तमान में इस हैचबैक कार की कीमत 6.16 लाख रुपये से 8.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, मारुति स्विफ्ट और टाटा पंच से है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी3 एक्स

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है