• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा अमेज फेसलिफ्ट की बुकिंग हुई शुरू,18 अगस्त को लॉन्च होगी ये सेडान

    होंडा की डीलरशिप्स पर ये कार 21000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराई जा सकती है जबकि कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार को मात्र 5000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 04, 2021 15:17 ist
    info icon
    published onAug 04, 2021 15:17 IST
    last updated onAug 04, 2021 15:17 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    • होंडा अमेज सेडान के सेकंड जनरेशन मॉडल को पहली बार मिलने जा रहा है फेसलिफ्ट अपडेट 
    • नए एलईडी हेडलैंप्स के साथ डेटाइम रनिंग लैंप्स,अपडेटेड एलईडी टेललैंप्स स्टाइलिंग और सिटी सेडान से इंस्पायर्ड अलॉय व्हील डिजाइन दी गई है इसमें 
    • मिल सकता है अपडेटेड इंटीरियर और फीचर्स लिस्ट 
    • पहले की तरह मिलेगा 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन जिनके साथ मिलेगी मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस
    • डीलरशिप पर 21000 रुपये का टोकन अमाउंट और ऑनलाइन 5000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर किया जा सकेगा इसे बुक

    होंडा अमेज सेडान के फेसलिफ्ट मॉडल को 18 अगस्त के दिन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जिसकी ऑफिशियल बुकिंग अब शुरू हो चुकी है।  

    2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर के में कई कॉस्मेटिक अपडेट नजर आ सकते हैं और इसकी फीचर लिस्ट अपडेटेड हो सकती है। बुकिंग अनाउंस करने को लेकर कंपनी द्वारा जारी किए गए नए टीजर में नया एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ डेटाइम ​रनिंग लैंप्स दिखाए हैं जिसमें सी शेप्ड एलईडी एलिमेंट्स नजर आए हैं। इसकी लाइटिंग यूनिट्स की का शेप कंपनी ने नहीं बदला है। होंडा इस अपडेटेड सब 4 मीटर सेडान में में नए डिजाइन के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे बाकी इस कार के डिजाइन में और कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। 

    होंडा का कहना है कि 2021 अमेज के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव नजर आएंगे। इसमें नई केबिन थीम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। पहले की तरह फेसलिफ्ट अमेज में 1.2 लीटर पेट्रोल (90पीएस/110एनएम) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (100पीएस/200एनएम) की चॉइस मिल सकती है। वर्तमान में दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, वहीं दोनों इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। डीजल सीवीटी मैनुअल से थोड़ा कम पावरफुल है जिसका पावर आउटपुट 80पीएस/160एनएम है।


    वर्तमान में होंडा अमेज की प्राइस 6.22 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। सेगमेंट में इस होंडा कार का कंपेरिजन हुंडई ऑरा, फोर्ड एस्पायर, मारुति सुजुकी डिजायर और टाटा टिगॉर से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है