• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2023: टोयोटा हाइलक्स के इस धांसू मॉडिफाइड वर्जन ने उड़ाए सबके होश

    अपने हाइलक्स पिकअप को ऐसा मॉडिफाई कराकर आप धरती पर किसी भी जगह आराम से जा सकते हैं।

    भानु
    भानु
    published on जनवरी 12, 2023 13:51 ist
    info icon
    published onJan 12, 2023 13:51 IST
    last updated onJan 12, 2023 13:51 IST
    517 Views
    • Write a कमेंट

     

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept

    ऑटो एक्सपो 2023 में काफी सारे फेसलिफ्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और नई कारों को शोकेस किया गया। मगर इस बीच टोयोटा ने धांसू सा प्रोडक्ट डिस्प्ले किया है। ये रेड कलर में टोयोटा हाइलक्स का मॉडिफाइड कॉन्सेप्ट है, जिसे एक खास प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ओरिजनल मॉडल के मुकाबले इसमें क्या कुछ हुआ है बदलाव, ये आप जानेंगे आगे:

    लिफ्टेड चेसिस

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept Lifted

    एक 6 इंच लिफ्ट किट के जरिए टोयोटा ने इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को बढ़ाया है जो रास्ते की किसी भी चुनौती का सामना आराम से कर सकती है।

    काफी बड़े टायर दिए गए हैं इसमें

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept Tyres

    इस कॉन्सेप्ट में 37 इंच रडार रेनेगेड आर/टी रग्ड ऑफ रोड केपेबल टायर दिए गए हैं। वहीं इसके बैक में दो अलग से स्पेयर टायर भी दिए गए हैं।

    रूफ रेक

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept Roof Rack

    चूंकि इस पिकअप के लगेज बे में स्पेयर व्हील्स रख दिए गए हैं, इसलिए कंपनी ने इस एक्सट्रीम ऑफ रोड हाइलक्स कॉन्सेप्ट में सामान रखने के लिए रूफ रेक दी है। यहां आप जैरी कैंस रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार ऑटो एक्सपो 2023 में हुई शोकेस

    टेलीस्कोपिक ओआरवीएम

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept ORVMs

    कंपनी ने इसके ओआरवीएम को ट्युबुलर डिजाइन दिया है, जिससे ऑफ रोडिंग करते समय आपको पीछे का बेहतर नजारा दिखाई देगा।

    ब्लाइंडिंग लाइट्स

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept Lights

    हाइलक्स के इस कॉन्सेप्ट में काफी ज्यादा रोशनी देने वाली लाइट्स दी गई है। हेडलैंप्स के अलावा इसमें बुल बार, रूफ और बोनट पर एलईडी लाइट बार जैसी कई सारी ऑक्सिलरी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है।

    टो हुक

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept Tow Hooks

    इस कॉन्सेप्ट में कई तरह के टो हुक भी दिए गए हैं जो कि फ्रंट बंपर, बैक साइड में और रियर बंपर के अंदर नजर आ रहे हैं।

    अन्य मॉडिफिकेशंस

    Toyota Extreme Off-road Hilux Concept Snorkel

    टोयोटा हाइलक्स के इस मॉडिफाइड वर्जन में और भी कई तरीके के मॉडिफिकेशंस किए गए हैं, जिनकी ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई है। यहां आप स्नॉर्कल एग्जॉस्ट सिस्टम, ट्युबुलर साइड स्टेप्स और बड़ी सी स्किड प्लेट देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: नई टोयोटा लैंड क्रूजर ऑटो एक्सपो 2023 में हुई शोकेस, जानिये पहले से कितनी अपडेट हुई ये एसयूवी कार

    इन सब मॉडिफिकेशंस के साथ टोयोटा हाइलक्स का ये वर्जन काफी धांसू नजर आ रहा है, जो कैसे भी रास्तों पर जाने का दमखम रखता दिखाई दे रहा है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइलक्स 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है