• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर ऑटो एक्सपो 2023 में हुई शोकेस, जानिये पहले से कितनी अपडेट हुई ये एसयूवी कार

    भारत में नई जनरेशन लैंड क्रूजर (एलसी300) में डीजल इंजन के साथ 10-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 11, 2023 15:26 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 15:26 IST
    last updated onJan 11, 2023 15:26 IST
    157 Views
    • Write a कमेंट

     

    • टोयोटा ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नई लैंड क्रूजर से जून 2021 में पर्दा उठाया था।
    • यह नए जीए-एफ बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफार्म पर बेस्ड है जिससे ये 200 किलोग्राम तक कम वजनी हुई है।
    • इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।
    • शोकेस हुई कार में 3.3 लीटर ट्विन-टर्बो वी6 डीजल इंजन दिया गया है।

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर (एलसी300) से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सबसे पहले जून 2021 में पर्दा उठा था। करीब दो साल के बाद अब कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी को इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया है। हालांकि भारत में लॉन्च होने में इसमें अभी समय लगेगा।

    प्लेटफार्म और पावरट्रेन

    नई लैंड क्रूजर को कंपनी के नए जीए-एफ बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। नए प्लेटफार्म पर बनी होने की वजह से इसका वजन पहले से 200 किलोग्राम तक कम हो गया है। अगर नई लैंड क्रूजर भारत आती है तो इसे इस इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता हैः

    स्पेसिफिकेशन

    3.3-लीटर ट्विन-टर्बो वी6 डीजल

    पावर

    309पीएस

    टॉर्क

    700एनएम

    गियरबॉक्स

    10-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    4x4

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में टोयोटा लैंड क्रूजर में वी8 इंजन नहीं मिल रहा है, इसकी जगह कंपनी इसमें वी6 ट्विन-टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दे रही है।

    यह भी पढ़ें: इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए इन कारों के नाम हुए फाइनल, देखें पूरी लिस्ट

    केबिन और फीचर

    नई लैंड क्रूजर के केबिन में दो कलर थीमः ऑल-ब्लैक, और ब्लैक-बैज का विकल्प रखा गया है। टोयोटा ने इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड टेलगेट, और 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें 10 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    लॉन्च अपडेट

    टोयोटा ने नई लैंड क्रूजर (एलसी300) को भारत में लॉन्च करने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस कार पर कई सालों का वेटिंग पीरियड चल रहा है, ऐसे में इस कार को भारत आने में समय लग सकता है।

    was this article helpful ?

    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है