• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ए4 नए फीचर्स और कलर से हुई लैस, प्राइस में भी हुआ इजाफा

    ऑडी ए4 (Audi A4) में नए फीचर्स और दो कलर शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इसमें मैनहट्टन ग्रे और टेंगो रेड कलर ऑप्शन शामिल किए हैं। वहीं ऑडी ए4 टेक्नोलॉजी वेरिएंट में नया फ्लेट-बोटम स्टीयरिंग व्हील, 19-स्पीकर, 755वॉट, बी एंड ओ 3डी साउंड सिस्टम जैसे नए फीचर शामिल हुए हैं। इन सब के चलते ऑडी ने इस कार की प्राइस में भी इजाफा किया है।

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 22, 2022 14:57 ist
    info icon
    published onSep 22, 2022 14:57 IST
    last updated onSep 22, 2022 14:57 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ए4 के केवल टॉप मॉडल टेक्नोलॉजी में नए फीचर्स दिए गए हैं।

    Audi A4

    • ऑडी ए4 में दो नए कलर ऑप्शनः मैनहट्टन ग्रे और टेंगो रेड शामिल हुए हैं।
    • यह ऑडी कार तीन वेरिएंट्सः प्रीमियम, प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध है।
    • इसके टेक्नोलॉजी वेरिएंट में फ्लेट-बोटम स्टीयरिंग व्हील और बी एंड ओ प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल किया गया है।
    • अब ऑडी ए4 की प्राइस 43.12 लाख से 50.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    ऑडी ए4 (Audi A4) में नए फीचर्स और दो कलर शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इसमें मैनहट्टन ग्रे और टेंगो रेड कलर ऑप्शन शामिल किए हैं। वहीं ऑडी ए4 टेक्नोलॉजी वेरिएंट में नया फ्लेट-बोटम स्टीयरिंग व्हील, 19-स्पीकर, 755वॉट, बी एंड ओ 3डी साउंड सिस्टम जैसे नए फीचर शामिल हुए हैं। इन सब के चलते ऑडी ने इस कार की प्राइस में भी इजाफा किया है।

    ऑडी ए4 प्राइस लिस्टः

    ऑडी ए4 वेरिएंट

    एक्स-शोरूम प्राइस

    प्रीमियम

    43,12,000 रुपये

    प्रीमियम प्लस

    47,27,000 रुपये

    टेक्नोलॉजी

    50,99,000 रुपये

    Audi A4 Interior

    ऑडी ए4 में 2-लीटर टबोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जिसके साथ 12वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम लगा है। इसका पावर आउटपुट 190पीएस/320एनएम है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : नई ऑडी क्यू3 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 44.89 लाख रुपये से शुरू

    Audi A4 Rear

    फीचर्स की बात करें तो इस ऑडी कार में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर और पावर्ड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी देखें: ऑडी ए4 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    ऑडी ए4 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है