• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पावरफुल डीज़ल इंजन के साथ आई ऑडी ए4, कीमत 40.20 लाख रूपए

    लगा है 2.0 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन, इसकी पावर है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On फरवरी 13, 2017 18:14 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2017 18:14 IST
    last updated onFeb 13, 2017 18:14 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने ए4 सेडान को पावरफुल डीज़ल के साथ लॉन्च किया है, इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 40.20 लाख रूपए है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास से है।

    इस में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टीडीआई डीज़ल इंजन दिया गया है, यह 192 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि पुरानी ए4 की तुलना की इस में 7 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगा, इस के माइलेज का दावा 18.25 किमी प्रति लीटर का है।

    ऑडी ए4 अपने सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अब ज्यादा पावर के साथ बेहतर माइलेज मिलने की वजह से उम्मीद है कि इसकी बिक्री में और इजाफा होगा।

    बात करें मौजूदा ऑडी ए4 पेट्रोल की तो इस में 1.4 लीटर का टर्बो इंजन दिया गया है, यह 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। यही इंजन स्कोडा की ऑक्टाविया में भी दिया गया है।

    ऑडी ए4 को एमएलबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में मजबूत और कम वज़नी मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है, इस वजह से इस में ज्यादा माइलेज मिलता है। यह कंपनी के पारंपरिक डिजायन थीम पर बनी है, इसी डिजायन थीम पर ऑडी की टीटी, आर8 और क्यू7 भी बनी है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    ऑडी ए4 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    p
    pradeep ku ahu
    Feb 13, 2017, 6:12:32 PM

    want a test drive

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sjain
      Feb 13, 2017, 6:06:45 PM

      BEST SUV IN RANGE OF 7 TO 10 LACS ON ROAD

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है