• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानें इस अप्रैल मारुति स्विफ्ट, फोर्ड फ्रीस्टाइल और फीगो पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    वर्तमान में फोर्ड फीगो और फ्रीस्टाइल पर मुंबई और बेंगलुरु में 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है 

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 12, 2019 12:26 ist
    info icon
    published onApr 12, 2019 12:06 IST
    last updated onApr 12, 2019 12:26 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Swift

    मिड-साइज हैचबैक और क्रॉसओवर जैसे मारुति स्विफ्टफोर्ड फीगो और फ्रीस्टाइल भारतीय बाजार में सबसे अधिक मांग वाली कारों में शामिल है। यदि आप इस अप्रैल महीने इन तीनों कारों में से कोई कार खरीदने का विचार कर रहे है और सोच रहे है कि आपको इसके लिए कितना इंतज़ार करना पड़ेगा। हमने आपकी ऐसी ही उलझन को समझते हुए यहां 15 प्रमुख शहरों में इन कारों के वेटिंग पीरियड को बताया है:-

     

    मारुति स्विफ्ट

    फोर्ड फ्रीस्टाइल

    फोर्ड फीगो

    दिल्ली

    4 सप्ताह

    0

    0

    गुरुग्राम

    0

    0

    0

    नोएडा 

    4 सप्ताह

    1 सप्ताह

    1 सप्ताह

    बेंगलुरु

    4 सप्ताह

    2 महीना

    2 महीना

    मुंबई 

    6 सप्ताह

    2 महीना

    2 महीना

    हैदराबाद

    1 महीना

    15 दिन

    15 दिन

    पुणे 

    6 सप्ताह

    15 दिन

    15 दिन

    चेन्नई 

    2 सप्ताह

    10 दिन

    10 दिन

    जयपुर 

    6 सप्ताह

    10 दिन

    10 दिन

    अहमदाबाद 

    0

    0

    0

    लखनऊ 

    4 सप्ताह

    1 महीना

    1 महीना

    कोलकाता 

    6 सप्ताह

    7 दिन

    7 दिन

    चंडीगढ़

    4 सप्ताह

    0

    0

    पटना 

    0

    15 दिन

    15 दिन

    इंदौर

    -

    0

    0

    ध्यान दें - सूची में बताई गई कारों का वेटिंग पीरियड एक औसत अवधि है। हालांकि वास्तविक वेटिंग पीरियड कार के वेरिएंट, इंजन विकल्प और कलर के अनुसार भिन्न हो सकता है।

    मारुति स्विफ्ट: औसतन 15000 यूनिट मासिक बिक्री के साथ स्विफ्ट भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज हैचबैक में से एक है। चूंकि मारुति स्विफ्ट की मांग काफी ज्यादा है, जिसका सीधा असर लम्बे वेटिंग पीरियड के रूप में नज़र आता है। स्विफ्ट पर पुणे, मुंबई, जयपुर और कोलकाता में 6 सप्ताह और हैदराबाद में 1 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यदि आप चंडीगढ़, नोएडा, बेंगलुरु या लखनऊ से है तो आपको स्विफ्ट के लिए 4 सप्ताह तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है। वहीं गुरुग्राम, अहमदाबाद और पटना में स्विफ्ट बिना किसी वेटिंग पीरियड के उपलब्ध है। 

    Ford Figo 2019
    फोर्ड फीगो और फ्रीस्टाइल: वर्तमान में दोनों कारों पर एक जैसा वेटिंग पीरियड चल रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, अहमदाबाद और इंदौर के लोग यदि दोनों में से कोई कार खरीदना चाहते है, तो उन्हें बिना किसी वेटिंग पीरियड के कार की डिलीवरी मिल जाएगी। वहीं, कोलकाता और नोएडा के लोगो को इनके लिए 1 सप्ताह तक का इंतज़ार करना होगा। यदि आप मुंबई या बेंगलुरु से है, तो आपको दोनों कारों के लिए 2 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: जानें इस अप्रैल मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20 और फॉक्सवेगन पोलो पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    और देखें on मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है