• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016 में दिख सकती है नई टोयोटा फॉर्च्यूनर

    टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर ऑटो एक्स्पो-2016 में दिख सकती है। नई सेंटा-फे, नई एंडेवर और ट्रेलब्लेज़र जैसे अपडेटेड मॉडलों से मिलने वाली टक्कर को देखते हुए माना जा रहा है कि टोयोटा सेकेंड जनरेशन फॉर्च्यूनर को उतार सकती है। हालांकि अभी भी प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में इस कार का दबदबा बरकरार है। यह दूसरी एसयूवी को परफॉर्मेंस और बिक्री के मामले में कड़ी टक्कर देती है।

    नबील
    नबील
    Published On जनवरी 19, 2016 16:59 ist
    info icon
    published onJan 19, 2016 16:59 IST
    last updated onJan 19, 2016 16:59 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Fortuner

    Toyota Fortuner

    सेकेंड जनरेशन फॉर्च्यूनर की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है। इसे 21 अक्टूबर, 2015 को लॉन्च किया गया था। यहां इसकी कीमत भारतीय करेंसी में करीब 22 लाख रूपए है।

    सेकेंड जनरेशन फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर की बात करें तो इसे काफी दमदार बनाया गया है। फ्रंट में दो बोल्ड क्रोम लाइन वाली ग्रिल दी गई है। यह इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा अग्रेसिव बनाती है। हैडलाइट्स स्लीक और शॉर्प हैं। इन्हें स्वैप्टबैक स्टाइल में रखा गया है। फ्रंट में बड़े फॉगलैंप्स दिए गए हैं, इन पर भी क्रोम फिनिश दी गई है।

    Toyota Fortuner

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो सी-पिलर पहले से थोड़ा पतला है। इस वजह से पीछे वाली विंडो ऊपर की तरफ उठी हुई है। इसके नीचे क्रोम की लाइन दी गई है। पीछे की ओर ध्यान दें तो यहां नया टेललाइट कलस्टर लगाया गया है, जो क्रोम प्लेट से जुड़ा हुआ नजर आता है।

    Toyota Fortuner

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में इसे केवल डीज़ल इंजन ही उतारा गया है। इसमें 2.8 लीटर का 4-सिलेंडर, डायरेक्ट इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 174.3 बीएचपी की पावर और 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है। वहीं भारत में इसका 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स वाला वेरिएंट 420एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। संभावना है कि घरेलू बाजार में फॉर्च्यूनर में 2.4 लीटर का इंजन भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है