• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू के मुकाबले महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में आपको मिलेगा इन 7 चीजों का एडवांटेज

    एक नई कार होने के नाते हुंडई वेन्यू के मुकाबले महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ फीचर्स के मामले में बाजी जीत रही है। मगर माना जा रहा है कि अगले साल तक वेन्यू को जनरेशन अपडेट दे दिया जाएगा जिसके बाद इसमें ये तमाम फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मई 17, 2024 15:43 ist
    info icon
    published onMay 17, 2024 15:43 IST
    last updated onMay 17, 2024 15:43 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV 3XO vs Hyundai Venue

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की काफी चर्चा हो रही है। महिंद्रा का कहना है कि ये अपने से एक सेगमेंट उपर वाली कारों को भी कड़ी टक्कर देने में सक्षम है मगर क्या ये इस सेगमेंट की ही पॉपुलर कार हुंडई वेन्यू को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है? तो जानिए आगे उन 7 चीजों के बारे में जो आपको वेन्यू के बजाए मिलेंगी नई महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में:

    बेहतर पावरट्रेन

    स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    हुंडई वेन्यू

    इंजन

    1.2-लीटर (डायरेक्ट इंजेक्शन) टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    130 पीएस

    112 पीएस

    117 पीएस

    120 पीएस

    83 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    230 एनएम

    200 एनएम

    300 एनएम

    172 एनएम

    115 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमैटिक

    6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमैटिक

    6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड एएमटी

    6 स्पीड-एमटी,7 स्पीड डीसीटी

    5 स्पीड मैनुअल 

    6 स्पीड स्पीड मैनुअल

    अगर बात करें परफॉर्मेंस फिगर की तो यहां वेन्यू के मुकाबले एक्सयूवी 3एक्सओ ज्यादा दमदार नजर आती है। 

    ड्युअल जोन एसी

    Mahindra XUV 3XO dual-zone AC

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया गया है जो इससे पहले इसके प्री फेसलिफ्ट मॉडल एक्सयूवी300 में भी दिया गया था। वैसे ये फीचर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगर्मेंट में काफी कॉमन है और महिंद्रा एक मात्र ऐसी कंपनी है जो ये फीचर अपनी सब 4 मीटर एसयूवी में दे रही है।

    पैनोरमिक सनरूफ 

    Mahindra XUV 3XO panoramic sunroof

    आजकल भारतीय कारों में सनरूफ का फीचर काफी जरूरी हो गया है और सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की सभी कारों में सनरूफ का ​फीचर दिया जा रहा है। एक्सयूवी 3एक्सओ भारत की पहली ऐसी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दी गई है जो आपको वेन्यू में नहीं मिलेगी। \

    यह भी पढ़ें: किआ सोनेट के मुकाबले महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में मिलता है इन 5 चीजों का एडवांटेज

    फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    Mahindra XUV 3XO fully-digital driver's display

    ये टेक्नोलॉजी पहले केवल लग्जरी कारों में ही देखने को मिला करती थी मगर अब काफी मास मार्केट कारों में ये फीचर दिया जाने लगा है। सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कुछ कारों में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का फीचर दिया जा रहा है। एक्सयूवी 3एक्सओ पहली कार तो नहीं है मगर इसमें 10.25 इंच की फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है जबकि हुंडई वेन्यू में सेमी डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया है। 

    360 डिग्री कैमरा

    इन दोनों एसयूवी कारों में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है मगर महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ में 360 डिग्री कैमरा भी दिया है जो हुंडई वेन्यू में नहीं दिया गया है। भारत के ट्रैफिक को देखते हुए तो ये फीचर काफी काम का साबित होता है जिससे कार को पार्किंग में लगाना आसान हो जाता है और दुर्घटना ​की स्थिती में सबूत के लिए इसमें रिकॉर्डिंग भी सेव हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन के मुकाबले महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में मिलता है इन 7 फीचर्स का एडवांटेज

    बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

    Mahindra XUV 3XO's 10-inch infotainment system

    2022 में अपडेट मिलने के बावजूद हुंडई वेन्यू में अब भी कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिल रहा है। जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में 10.25 इंच की बड़ी यूनिट दी गई है। इसके अलावा वेन्यू में आपको वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले नहीं मिलेगा जो कि आपको एक्सयूवी 3एक्सओ में मिल जाएगा। 

    इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    Mahindra XUV 3XO electronic parking brake

    वैसे तो मैकेनिकल हैंडब्रेक अपना काम ठीक से करते हैं मगर केबिन को ज्यादा प्रीमियम लुक ​देने के लिए अब ये दिया नहीं जाता है। ऐसे में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का फीचर दिया गया है जिसमें कोई ​शारीरिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है और इसे अप्लाय करने भी आसान होता है। इस तरह से एक्सयूवी 3एक्सओ इस मोर्चे पर भी वेन्यू से एक कदम आगे है। इसमें एक बटन के जरिए ही हैंडब्रेक लग जाता है और ​हट जाता है जो कि ड्राइवर के लिए काफी सुविधाजनक साबित होता है। 

     

    कीमत की बात करें तो सीमित समय के लिए महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत 7.49 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वहीं हुंडई वेन्यू कार की कीमत 7.98 लाख रुपये से लेकर 13.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इन दोनों में से आप कौनसी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी लेना चाहेंगे?कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है