• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द टाटा पंच हो जाएगी पहले से ज्यादा सेफ, मिलेंगे 6 एयरबैग

    इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग साफ नजर आ रहे हैं जो अभी इसके मौजूदा मॉडल में न​हीं दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 13, 2023 19:05 ist
    info icon
    published onDec 13, 2023 19:05 IST
    last updated onDec 13, 2023 19:05 IST
    679 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch Bharat NCAP Crash Test

    भारत में उपलब्ध सबसे छोटी कारों में टाटा पंच भी शामिल है जिसमें जल्द साइड और कर्टेन एयरबैग भी मिलने शुरू होंगे, जिससे ये और भी ज्यादा सेफ हो जाएगी। हाल ही में भारत एनकैप की वेबसाइट पर कुछ इमेज लाइव की गई जहां कुछ कारों का क्रैश टेस्ट होता दिखाई दिया, जिनमें टाटा पंच भी नजर आई। हालांकि इससे ये भी माना जा सकता है कि भारत एनकैप में कई कार मॉडल्स की क्रैश टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसके नतीजे भी सामने आ सकते हैं। 

    क्या हाई सेफ्टी स्कोर के लिए इसमें किए जा रहे हैं इंप्रूमेंट्स?

    Tata Punch Global NCAP Crash Test

    ग्लोबल एनकैप से टाटा पंच को 2021 में ही 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, मगर उस समय के टेस्टिंग मापदंड अलग थे और बाद में ग्लोबल एनकैप ने अपने पैरामीटर्स को अपडेट किया था। भारत एनकैप से भी यही सेफ्टी रेटिंग प्राप्त करने के लिए टाटा ने इस माइक्रो एसयूवी में 6 एयरबैग्स फिट किए हैं जिनके दम पर ये 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग से ज्यादा लेकर आ सकती है। इस समय पंच में ड्युअल फ्रंट एयरबैग दिए जा रहे हैं और यहां तक कि इसके टॉप वेरिएंट्स में भी यही फीचर दिए जा रहे हैं।

    ज्यादा एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाने के अलावा टाटा इस छोटी एसयूवी कार में इले​क्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर बेसिक लिस्ट में शामिल कर सकती है, क्योंकि भारत एनकैप से 3 स्टार से ज्यादा रेटिंग लाने के लिए ये फीचर उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा इसमें अभी की तरह ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर डिफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर और एक रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे। 

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच ईवी एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, क्या ये है इसका लोअर वेरिएंट?

    Bharat NCAP Crash Tests

    बता दें कि भारत एनकैप टेस्ट के तहत फ्रंटल इंपैक्ट, साइड इंपैक्ट, साइड पोल इंपैक्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पेडेस्ट्रियन कम्प्लायंट फ्रंट डिजाइन जैसे पैरामीटर्स शामिल है। अभी पंच के क्रैश टेस्ट रिजल्ट का इंतजार रहेगा जिसके साथ कुछ और कारों के भी नतीजे सामने आने हैं, मगर उससे पहले आप भारत एनकैप क्रैश टेस्ट के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 

    Tata Punch

    ये अतिरिक्त फीचर्स टाटा पंच फेसलिफ्ट में दिए जाएंगे जो कि 2024 की शुरूआत में लॉन्च की जाएगी जिसके साथ टाटा पंच ईवी का भी डेब्यू होगा। इस समय टाटा पंच कार की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 10.10 लाख रुपये के बीच है और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलने के बाद इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर से है जिसमें 6 एयरबैग्स दिए जा रहे हैं, मगर इसे किसी भी एनकैप से सेफ्टी रेटिंग नहीं मिली है।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है