• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू के मुकाबले स्कोडा कायलाक में मिलता है इन 5 फीचर्स का एडवांटेज

    इसका सीधा मुकाबला हुंडई वेन्यू से है जो भी काफी फीचर लोडेड कार है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 20, 2024 16:23 ist
    info icon
    published onNov 20, 2024 16:23 IST
    last updated onNov 20, 2024 16:23 IST
    994 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा कायलाक भारत के सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक नई कार है जिसकी शुरूआती कीमत 7.89 लाख रुपये  (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई वेन्यू से है जो भी काफी फीचर लोडेड कार है। मगर वेन्यू के मुकाबले कायलाक में 5 फीचर्स का आपको एडवांटेज मिलता है जिनपर एक एक कर डालिए नजर:

    बड़ी टचस्क्रीन

    Skoda Kushaq 10-inch touchscreen

    स्कोडा कायलाक में 10.1 इंच टचस्क्रीन दी गई है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ हुंडई वेन्यू में 8 इंच टचस्क्रीन दी गई है और इसके साथ वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी दी गई है। 

    फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    Skoda Slavia digital driver's display

    स्कोडा ने कायलाक में 8 इंच की फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दी है जो कुशाक से ली गई है। दूसरी तरफ हुंडई वेन्यू में डिजिटल क्लस्टर दिया गया है मगर ये पूरी तरह से डिजिटल नहीं है। इसके बजाए इसमें एक डिजिटाइज्ड सिस्टम के साथ कलर्ड मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दी गई है। 

    पावर्ड एंड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    Skoda Kylaq has 6-way electrically adjustable front seats

    वेन्यू के मुकाबले स्कोडा कायलाक में 6 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर और को ड्राइवर सीट्स दी गई है जिनमें वेंटिलेशन का फंक्शन भी दिया गया है। इसके कंपेरिजन में हुंडई वेन्यू में केवल 4 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली स्लाइड और रिक्लाइन ड्राइवर सीट दी गई है मगर इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स नहीं दी गई है। 

    रेन सेंसिंग वायपर्स 

    ज्यादा सुविधा के लिए स्कोडा ने कायलाक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में रेन सेंसिंग वायपर्स का फीचर भी दिया गया है। ये वायपर्स विंड​स्क्रीन पर बूंदे गिरने के बाद ऑटोमैटिक तरीके से एक्टिवेट हो जाते हैं और स्पीड को अपने अनुसार एडजस्ट कर लेते हैं। दूसरी तरफ हुंडई वेन्यू में ऑटोमैटिक वायपर का फीचर नहीं दिया गया है। 

    17 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स

    Skoda Kylaq gets a brake disc wiping feature

    स्कोडा कायलाक में 17 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिससे इसके लुक्स बेहतर हो जाते हैं। इसके कंपेरिजन में वेन्यू में 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    तो वेन्यू के मुकाबले कायलाक में मिलता है इन 5 फीचर्स का एडवांटेज। इन दोनों में से किस कार को चुनेंगे आप और क्यों? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है