• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स के मुकाबले महिंद्रा थार 3 डोर में आपको मिलेगा इन 5 चीजों का एडवांटेज, डालिए एक नजर

    थार रॉक्स कंपनी की महिंद्रा थार 3 डोर का ही एक्सटेंडेड वर्जन है जो कि भारत में साल 2020 में लॉन्च हुई थी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 23, 2024 17:24 ist
    info icon
    published onAug 23, 2024 17:24 IST
    last updated onAug 23, 2024 17:24 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    5 Advantages 3 Door Mahindra Thar Has Over The 5 Door Mahindra Thar

    महिंद्रा थार रॉक्स भारत में लॉन्च हो चुकी है जिसकी फीचर लिस्ट काफी इंप्रेसिव है और इसका डिजाइन भी काफी बोल्ड है। थार रॉक्स कंपनी की महिंद्रा थार 3 डोर का ही एक्सटेंडेड वर्जन है जो कि भारत में साल 2020 में लॉन्च हुई थी। थार के इन दोनों वर्जन के फीचर्स पर बात करें तो जाहिर सी बात है कि अब थार रॉक्स के सामने 3 डोर थार आउटडेटेड लगती है। मगर थार रॉक्स के मुकाबले रेगुलर थार में कुछ ऐसे फीचर्स मौजूद है जो आपको नई थार रॉक्स में नहीं मिलेंगें। कौनसे हैं वो 5 फीचर्स इस बारे में जानिए आगे:

    ओपन रूफ ऑप्शन

    Mahindra Thar

    स्टैंडर्ड थार में ओपन रूफ का ऑप्शन भी दिया गया है जिससे इसे एक अलग और स्टाइलिश अपीयरेंस मिलती है। इससे आप खुली हवा,खुशनुमा मौसम और सुंदर नजारों का आनंद उठा सकते हैं। दूसरी तरफ थार रॉक्स में पैनोरमिक सनरूफ के साथ फिक्स्ड टॉप रूफ दी गई है। 

    ऑफ रोड फ्रेंडली इंटीरियर 

     Mahindra Thar Interior

    थार रॉक्स की केबिन थीम ज्यादा प्रीमियम है जिसमें ड्युअल टोन ब्लैक और व्हाइट डैशबोर्ड के साथ व्हाइट लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। दूसरी तरफ थार 3 डोर वर्जन में ऑल ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो कि ना सिर्फ मेंटेन करने में आसान है बल्कि ये ऑफ रोडिंग के लिए भी सूटेबल है जिसपर धूल मिट्टी लगने की चिंता नहीं रहती है। 

    बेहतर ऑफ रोड स्टेटिस्टिक 

    यदि आप मार्केट में सुपिरियर ऑफ रोड के​पेबिलिटी वाली एसयूवी कार ढूंढ रहे हैं तो आगे देखिए थार रॉक्स और 3 डोर के ऑफ रोड स्टेटिस्टिक्स:

    पैरामीटर्स 

    महिंद्रा थार रॉक्स 

    महिंद्रा थार

    एप्रोच एंगल 

    41.7 डिग्री

    41.2 डिग्री

    रैंपओवर एंगल

    23.9 डिग्री

    26.2 डिग्री

    डिपार्चर एंगल

    36.1 डिग्री

    36 डिग्री

    वॉटर वेडिंग कैपेसिटी

    650 मिलीमीटर

    650 मिलीमीटर

    जैसा कि उपर टेबल में देखा जा सकता है 3 डोर थार के ऑफ रोड स्पेसिफिकेशन ज्यादा बेहतर है। खासतौर पर इसमें ज्यादा रैंपओवर एंगल मिलता है। इन दोनों एसयूवी कारों के एप्रोच और डिपार्चर एंगल समान है और इनकी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी भी समान ही है। 

    अफोर्डेबल 4x4 वेरिएंट्स

    थार में बेस वेरिएंट एएक्स (ऑप्शनल) से ही 4x4 का ऑप्शन मिल जाता है। वहीं थार रॉक्स में मिड वेरिएंट से 4x4 का ऑप्शन मिलता है। थार रॉक्स में 4x4 ऑप्शन एमएक्स5 वेरिएंट से दिया गया है जो कि केवल डीजल मैनुअल कॉम्बिनेशन के साथ ही उपलब्ध है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए आपको इसके टॉप वेरिएंट्स एएक्स5एल और एएक्स7एल वेरिएंट्स लेने होंगे। 

    पेट्रोल इंजन के साथ 4x4 ऑप्शन

    यदि आप थार रॉक्स को पेट्रोल इंजन और 4 व्हील ड्राइवट्रेन के कॉम्बिनेशन में लेना चाहते हैं तो आपको इसमें ये ऑप्शन नहीं मिलेगा। महिंद्रा ने थार रॉक्स में केवल डीजल इंजन के साथ ही 4 व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है। जबकि थार 3 डोर में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में 4 व्हील ड्राइव के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mathew augustine
    Aug 24, 2024, 10:46:44 AM

    Good but too bulky

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है