• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा सिटी के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे कलर ऑप्शन, जानिए यहां

    नई सिटी कार अब कुल 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 25, 2026 10:17 ist
    info icon
    published onMay 25, 2026 10:17 IST
    last updated onMay 25, 2026 10:17 IST
    324 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City Colours

    होंडा कार्स इंडिया ने तीन साल बाद सिटी सेडान कार को नया फेसलिफ्ट अपडेट दिया है। नए डिजाइन के अलावा, इसमें वही इंजन ऑप्शन और कुछ नए फीचर दिए गए हैं। साथ ही सिटी में एक नया ब्लैक कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है।

    होंडा सिटी न्यू मॉडल चार वेरिएंट्स: एसवी, वी, जेडएक्स और जेडएक्स प्लस में उपलब्ध है। यहां हम इसके वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन के बारे में जानेंगे, जिससे आपको सिटी कार को अच्छे से समझने में मदद मिलेगी।

    2026 होंडा सिटी: वेरिएंट अनुसार कलर

    कलर

    एसवी

    वी

    जेडएक्स

    जेडएक्स+

    क्रिस्टल ब्लैक पर्ल

    रेडिएंट रेड मैटेलिक

    प्लेटिनम व्हाइट पर्ल

    ओब्सिडियन ब्लू पर्ल

    लुनार सिल्वर मैटेलिक

    मेटेरॉइड ग्रे मैटेलिक

    • बेस मॉडल एसवी में चार कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें लाल और ग्रे कलर का अभाव है।

    • अन्य तीन वेरिएंट्स को सभी छह कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

    अब हम जानते हैं कि प्रत्येक कलर कैसा दिखता है:

    2026 होंडा सिटी: कलर

    • क्रिस्टल ब्लैक

    Honda City Black

    • रेडियंट रेड

    Honda City Red

    • प्लेटिनम व्हाइट

    Honda City White

    • ऑब्सिडियन ब्लू

    Honda City Blue

    • लुनार सिल्वर

    Honda City Silver

    • मेटेरॉइड ग्रे

    नोट:

    पुरानी सिटी के गोल्डन ब्राउन मैटेलिक कलर को फेसलिफ्ट मॉडल में क्रिस्टल ब्लैक पर्ल से रिप्लेस किया गया है।

    2026 होंडा सिटी ओवरव्यू

    न्यू होंडा सिटी में आगे नया डिजाइन दिया गया है। इसमें अब नई पतली ग्रिल और अपडेट प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो पहले से काफी शानदार हैं। यहां तक कि बंपर को भी अपडेट किया गया है, जो इसे आगे से शानदार लुक देते हैं। होंडा लोगो को ग्रिल के बजाय बोनट लाइन के नीचे पोजिशन किया गया है।

    Honda City Front look

    केबिन को भी 10.1-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ अपडेट किया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। इसमें आगे वेंटिलेटेड सीटें, डैशबोर्ड पर एम्बिएंट लाइटिंग और आगे फुटवेल लाइटिंग भी दी गई है।

    सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), पीछे पार्किंग सेंसर, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।

    2026 होंडा सिटी में पहले वाले नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिलेंगे:

    इंजन

    1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड

    पावर

    121 पीएस

    126 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    253 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड सीवीटी

    ई-सीवीटी

    ईसीवीटी: कंटिन्युअसली वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    2026 होंडा सिटी के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए हमारी यह रिपोर्ट देखें

    यह भी देखें: होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है