2026 बीएमडब्ल्यू आई5 लॉन्ग व्हीलबेस से उठा पर्दा: भारत में तैयार होगी ये इलेक्ट्रिक सेडान, फुल चार्ज में 669 किलोमीटर की रेंज देगी
आई5 एलडब्ल्यूबी इलेक्ट्रिक सेडान में पीछे वाली सीट पर अच्छा स्पेस मिलता है और इसकी फुल चार्ज में रेंज 669 किलोमीटर बताई गई है
- Write a कमेंट

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 5 सीरीज सेडान के इलेक्ट्रिक वर्जन आई5 एलडब्ल्यूबी से पर्दा उठाया है। आई5 लॉन्ग व्हीलबेस का डिजाइन शानदार है, जिसमें आगे बीएमडब्ल्यू किडनी ग्रिल दी गई है, इलेक्ट्रिक सेडान कार होने के कारण यह ग्रिल बंद है। साइड से बड़े अलॉय व्हील के साथ यह काफी शानदार और लग्जरी लगती है।
बीएमडब्ल्यू आई5 एलडब्ल्यूबी के साथ एक्स1 एलडब्ल्यूबी को भी पेश किया गया, जो बीएमडब्ल्यू की एंट्री-लेवल लग्जरी एसयूवी कार है। आइए जानते हैं आई5 एलडब्ल्यूबी में क्या कुछ खास मिलने वाला है:
डिजाइन
-
आगे की तरफ आई5 एलडब्ल्यूबी में बीएमडब्ल्यू आइकॉनिक इल्लुमिनेटेड किडनी ग्रिल डिजाइन के साथ वर्टिकल क्रोम स्लैट्स दी गई है।

-
इसमें अग्रेसिव दिखने वाले एलईडी हेडलैंप्स लगे हैं, जिनमें एलईडी डीआरएल भी इंटीग्रेट किए गए हैं। इसमें आगे एक स्कल्प्टेड बंपर भी है, जिसमें नीचे की तरफ एयर डैम दिए गए हैं और बंपर व ग्रिल पर टाइटेनियम ब्रॉन्ज इनसर्ट भी हैं।

-
साइड से देखने पर आई5 एलडब्ल्यूडी के नाम से ही पता चल जाता है कि ये स्टैंडर्ड आई5 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है, हालांकि साइड से भी यह शानदार लगती है।

-
अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में पीछे की तरफ ऊपर उठती हुई क्रोम विंडो लाइन (जिसमें पिछली विंडो के पीछे 5 नंबर का निशान), फ्लैट फ्लैप-टाइप डोर हैंडल, और स्पोर्टी अलॉय व्हील शामिल हैं।

-
पीछे की तरफ इसमें स्लीक लुक के साथ पतले एलईडी टेललैंप्स, एक फॉक्स डिफ्यूजर, और बीएमडब्ल्यू लोगों के चारों ओर एक ब्लू रिंग दी गई है।
-
स्पोर्टी दिखने वाले रियर बंपर में भी टाइटेनियम ब्रॉन्ज एक्सेंट है, जो इसे खास और आकर्षक लुक देते हैं।

केबिन
-
केबिन का डिजाइन पेट्रोल पावर्ड 5 सीटर सेडान जैसा है, जिसमें दो डिस्प्ले सेटअप, डैशबोर्ड पर टेक्सचर्ड लुक, और एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

-
इसमें ब्राउन कलर लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है, जो ड्राइवर के साथ सफर वालों का एक्सपीरियंस बढ़ाती है और पीछे वाली सीट पर ज्यादा लेगरूम भी मिलता है।

-
आई5 एलडब्ल्यूबी में पिछली सीट पर स्टैंडर्ड व्हीलबेस वाली आई5 से ज्यादा लेगरूम मिलता है। इसके अलावा, इसमें हेडरेस्ट पर एक्स्ट्रा कुशन, पीछे एंटरटेनमेंट स्क्रीन, इंडिविजुअल क्लाइमेट कंट्रोल, और प्रीमियम बोअर्स एंड विल्किंस सराउंड साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
फीचर और सेफ्टी
-
लग्जरी केबिन वाली आई5 एलडब्ल्यूबी में एक बड़ा 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, जेस्चर कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पीछे पावर्ड सीट, और म्यूजिक जैसे फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए एक छोटी टचस्क्रीन यूनिट भी दी गई है।

-
सुरक्षा की बात करें तो बीएमडब्ल्यू कार अच्छे सेफ्टी फीचर के लिए जानी जाती है। आई5 एलडब्ल्यूबी में लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 360 डिग्री व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
बैटरी ऑप्शन
बीएमडब्ल्यू आई5 एलडब्ल्यूबी में 81.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलेगा, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार होंगे:
| बैटरी |
81.6 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
| पावर |
272 पीएस |
| टॉर्क |
घोषणा होनी बाकी |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी) |
669 किलोमीटर तक |
| ड्राइव |
रियर-व्हील ड्राइव |

लॉन्च तारीख, संभावित कीमत और कंपेरिजन
बीएमडब्ल्यू आई5 एलडब्ल्यूबी को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला लेक्सस ईएस500ई से रहेगा।
कारदेखो का क्या है कहना
बीएमडब्ल्यू आई5 एलडब्ल्यूबी का लुक शानदार है, इसमें आगे शार्प लुक, सिग्नेचर बीएमडब्ल्यू ग्रिल, लंबा व्हीलबेस, और पीछे वाली सीट पर काफी लेगरूम है। इसमें बड़ा 81.6 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और इसकी फुल चार्ज में रेंज 669 किलोमीटर तक बताई गई है, जिससे आप एक शहर से दूसरे शहर के बीच अपनी बिजनेस ट्रिप आराम से कर सकते हैं।

यह इलेक्ट्रिक सेडान बीएमडब्ल्यू के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है, क्योंकि यह इस सेगमेंट की लीडर मर्सिडीज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी को टक्कर देगी। ई-क्लास एलडब्ल्यूबी में भी पीछे स्पेशियस सीट के साथ अच्छा खास लेगरूम, बेकसीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन और इंडिविजुअल क्लाइमेट जोन है।







