• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 हुंडई वेन्यू: कौनसा ईएमआई प्लान आपके लिए रहेगा बेहतर, जानिए यहां

    ईएमआई की गणना के लिए, हमने 2025 हुंडई वेन्यू के टॉप-एचएक्स 10 टर्बो-पेट्रोल और डीजल वेरिएंट को चुना है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 20, 2025 18:03 ist
    info icon
    published onNov 20, 2025 18:03 IST
    last updated onNov 20, 2025 18:03 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Venue

    2025 हुंडई वेन्यू हाल ही में लॉन्च हुई है, जिसमें डिज़ाइन में बड़े बदलाव और बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। जनरेशन अपडेट के साथ, यह सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में सबसे आकर्षक विकल्पों में से एक बन गई है, इसकी खासियत इसका शानदार डिज़ाइन, कई खूबियों वाला प्रीमियम केबिन और इंजन विकल्पों की एक बड़ी रेंज है। अगर आप इसे लोन पर घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो हमने आपके लोन की अवधि के आधार पर कितनी ईएमआई देनी होगी, इसकी विस्तार से जानकारी दी है।

    इसकी ऑन-रोड कीमत पर डालिए एक नज़र:

    वेरिएंट

    2025 हुंडई वेन्यू एचएक्स10 टर्बो-पेट्रोल डीसीटी

    2025 हुंडई वेन्यू एचएक्स10 डीजल ऑटोमैटिक

    ऑन रोड कीमत (नई दिल्ली)

    16.75 लाख रुपये

    18.30 लाख रुपये

    डाउन पेमेंट (ऑन-रोड कीमत का लगभग 20 प्रतिशत)

    3.3 लाख रुपये 

    3.6 लाख रुपये

    लोन अमाउंट

    13.45 लाख रुपये

    14.70 लाख रुपये

    ब्याज दर

    9.5%

    9.5%

    हमने 4 अलग-अलग लोन अवधियों (3 साल, 4 साल, 5 साल और 7 साल) के आधार पर मासिक किश्त की गणना की है, जिसमें टर्बो-पेट्रोल के लिए 3.35 लाख रुपये और डीजल के लिए 3.66 लाख रुपये (ऑन-रोड कीमत का लगभग 20 प्रतिशत) का डाउन पेमेंट शामिल है। ईएमआई की गणना के लिए यहां 9.5 प्रतिशत की स्टैंडर्ड ब्याज दर को ध्यान में रखा गया है।

    आप 2025 वेन्यू के साथ उपलब्ध वेरिएंट-अनुसार पावरट्रेन विकल्पों और वेरिएंट-अनुसार फीचर्स के बारे में भी जान सकते हैं।

    नोट: मासिक ईएमआई वेरिएंट, किए गए डाउन-पेमेंट और लागू ब्याज दर के आधार पर अलग हो सकती है। कार लोन पर दी जाने वाली ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर के आधार पर अलग-अलग होगी। इस गणना के लिए, हमने 9.5 प्रतिशत की स्टैंडर्ड ब्याज दर को ध्यान में रखा है। सटीक जानकारी के लिए, कृपया अपने नज़दीकी डीलरशिप और बैंक से संपर्क करें।

    3 साल की अवधि

    टर्बो पेट्रोल

    3 साल की लोन अवधि के लिए, 2025 वेन्यू के टॉप-एचएक्स 10 टर्बो-पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट की मासिक ईएमआई 43,095 रुपये होगी।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.3 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 15.51 लाख रुपये (2.06 लाख रुपये ब्याज सहित)
    • 3 साल बाद कुल लागत: 18.81 लाख रुपये

    डीज़ल

    वेन्यू के टॉप-डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए इसी अवधि के लिए मासिक किश्त 47,099 रुपये होगी।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.6 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 16.96 लाख रुपये (2.25 लाख रुपये ब्याज सहित)
    • 3 साल बाद कुल लागत: 20.56 लाख रुपये

    इसके लिए सुझाव: यदि आप अपना लोन जल्दी चुकाना चाहते हैं और ब्याज बचाना चाहते हैं, तो 3 साल की अवधि सबसे अच्छा विकल्प है।

    4 साल की अवधि

    पेट्रोल

    अगर आप अपनी लोन अवधि 3 साल से बढ़ाकर 4 साल करते हैं, तो मासिक ईएमआई 33,799 रुपये होगी।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.3 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 16.22 लाख रुपये (2.77 लाख रुपये ब्याज सहित)
    • 4 साल बाद कुल लागत: 19.52 लाख रुपये

    डीज़ल

    इसी तरह, टॉप-डीज़ल वेन्यू के लिए 4 साल की लोन अवधि की ईएमआई 36,939 रुपये होगी।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.6 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 17.73 लाख रुपये (3.03 लाख ब्याज सहित)
    • 4 वर्षों के बाद कुल लागत: 21.33 लाख रुपये

    किसके लिए बेहतर: आप ब्याज राशि में ज़्यादा वृद्धि किए बिना अपने मासिक वित्तीय बोझ को कम करने के लिए 4 साल की लोन अवधि चुन सकते हैं।

    5 साल की अवधि

    पेट्रोल

    अगर आप 5 साल की लोन अवधि चुनते हैं, तो आपकी मासिक ईएमआई घटकर 28,254 रुपये रह जाती है।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.3 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 16.95 लाख रुपये (3.5 लाख रुपये ब्याज सहित)
    • 5 साल बाद कुल लागत: 20.25 लाख रुपये

    डीज़ल

    अगर आप वेन्यू का टॉप-डीज़ल वेरिएंट चुनते हैं, तो 5 साल की लोन अवधि के लिए ईएमआई घटकर 30,880 रुपये रह जाती है।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.6 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 18.53 लाख रुपये (3.82 लाख रुपये ब्याज सहित)
    • 5 साल बाद कुल लागत: 22.13 लाख रुपये

    इसके लिए सुझाव: अगर आपको ज़्यादा ब्याज देने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आप अपना मासिक वित्तीय बोझ कम करना चाहते हैं, तो आप 5 साल की लोन अवधि चुन सकते हैं।

    7 साल की अवधि

    पेट्रोल

    यह अधिकतम लोन अवधि है जिसमें आपकी मासिक किश्त सबसे कम 21,988 रुपये होगी।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.3 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 18.47 लाख रुपये (5.02 लाख रुपये ब्याज सहित)
    • 7 साल बाद कुल लागत: 21.77 लाख रुपये

    डीज़ल

    डीज़ल के लिए, 7 साल की लोन अवधि के लिए ईएमआई 24,031 रुपये होगी।

    Hyundai Venue

    • डाउन पेमेंट: 3.6 लाख रुपये
    • कुल ईएमआई भुगतान: 20.19 लाख रुपये (5.48 लाख रुपये ब्याज सहित)
    • 7 साल बाद कुल लागत: 23.79 लाख रुपये

    इसके लिए सुझाव: यह आपकी लोन राशि चुकाने की अधिकतम अवधि है; हालांकि, इस मामले में आपको बहुत अधिक ब्याज देना होगा।

    कारदेखो का सुझाव

    हमें उम्मीद है कि यह ईएमआई गाइड आपको अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर लोन चुनने में मदद करेगी। आप 2025 हुंडई वेन्यू के किसी भी अन्य वेरिएंट या किसी अन्य मॉडल की ईएमआई जानने के लिए कारदेखो ईएमआई कैलकुलेटर पर भी जा सकते हैं। अगर आप न्यू जनरेशन वेन्यू घर ले जाने की योजना बना रहे हैं, तो हमारी अल्टीमेट गाइड भी देखें।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है