• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किया सोनेट के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    2024 किया सोनेट में फिर से डीजल-मैनुअल का ऑप्शन शामिल हो गया है और इसमें आईएमटी का विकल्प भी बरकरार है

    रोहित
    रोहित
    Published On मार्च 08, 2024 10:55 ist
    info icon
    published onDec 14, 2023 16:58 IST
    last updated onMar 08, 2024 10:55 IST
    573 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Kia Sonet

    • फेसलिफ्ट किया सोनेट एसयूवी से भारत में पर्दा उठ गया है।

    • किया की यह अपडेटेड एसयूवी कार सात वेरिएंट्स में आएगी।

    • इसमें डीजल इंजन के साथ तीन गियरबॉक्स ऑप्शंस : एमटी, आईएमटी और एटी दिए गए हैं।  

    • 2024 सोनेट कार के टॉप वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। 

    • इसमें 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट और एडीएएस जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। 

    • भारत में नई किया सोनेट को 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    किया सोनेट फेसलिफ्ट से भारत में पर्दा उठ चुका है। इस गाड़ी की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। कंपनी इस अपकमिंग कार की प्राइस को छोड़कर बाकी सभी जानकारियां साझा कर चुकी है। इस गाड़ी के वेरिएंट-वाइज इंजन और गियरबॉक्स की डिटेल भी सामने आ गई है जो इस प्रकार है:

    वेरिएंट वाइज इंजन

    वेरिएंट 

    एचटीई 

    एचटीके 

    एचटीके+

    एचटीएक्स 

    एचटीएक्स+

    जीटीएक्स+

    एक्स-लाइन

    1.2-लीटर पेट्रोल 5एमटी 

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 6 आईएमटी 

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    1- लीटर टर्बो पेट्रोल 7 डीसीटी 

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    1.5-लीटर डीजल 6 एमटी 

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    1.5- लीटर डीजल 6आईएमटी 

    ✔️

    ✔️

    1.5-लीटर डीजल 6एटी 

    ✔️

    ✔️

    ✔️

    जैसा कि आप ऊपर दी गई टेबल में देख सकते हैं, किया मोटर्स सोनेट कार के सभी वेरिएंट्स के साथ सारे ट्रांसमिशन ऑप्शंस नहीं दे रही है। इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट एचटीएक्स के साथ सबसे ज्यादा पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। फेसलिफ्ट सोनेट में डीजल-मैनुअल का ऑप्शन सबसे ज्यादा वेरिएंट्स के साथ दिया गया है।  

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    पावरट्रेन डिटेल्स

    फेसलिफ्ट सोनेट एसयूवी में तीन इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिसके साथ अब पांच ट्रांसमिशन की चॉइस मिल रही है। यहां देखें इस गाड़ी में मिलने वाले सभी इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शंस की डिटेल:

    • 1.2-लीटर पेट्रोल (83 पीएस/115 एनएम): 5-स्पीड एमटी

    • 1-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस/172 एनएम): 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    • 1.5- लीटर डीजल (116 पीएस/250 एनएम): 6- स्पीड एमटी (नया ),  6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड एटी

    इस गाड़ी में डीजल-मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन फिर से जुड़ गया है। बता दें कि किया ने इस इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन को 2023 के शुरुआत में अपनी कारों में देना बंद कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: 2023 में भारत में किआ की कारों में शामिल हुए ये नए फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    फीचर

    2024 Kia Sonet 10.25-inch touchscreen

    2024 सोनेट में दो 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक इंफोटेनमेंट के लिए), 4 तरह से पावर्ड एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 70+ कनेक्टेड कार टेक फीचर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, सनरूफ और बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें 10 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कीमत व मुकाबला

    2024 Kia Sonet rear

    अनुमान है कि नई किया सोनेट को भारत में 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस सब-4 मीटर एसयूवी कार का मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन मारुति फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर एसयूवी से भी होगा।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है