• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन खूबियों के साथ आ सकती है 2020 हुंडई वरना

    हुंडई वरना फेसलिफ्ट में किया सेल्टोस वाले 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 25, 2019 12:02 ist
    info icon
    published onOct 25, 2019 12:02 IST
    last updated onOct 25, 2019 12:02 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स पिछले कुछ महीनों में अपनी कई गाड़ियों को अपडेट कर चुकी है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी इस साल के आखिर तक वरना सेडान का भी फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके चाइनीज मॉडल को पहले ही पेश कर चुकी है। आज हम बात करेंगे उन खासियतों और बदलावों की जो 2020 हुंडई वरना फेसलिफ्ट में देखने को मिल सकते हैं। 

    • अपडेट एलांट्रा की तरह कंपनी फेसलिफ्ट वरना को भी शार्प डिजाइन दे सकती है। 
    • इसमें आगे की तरफ नई ग्रिल, नया बंपर और नए हेडलैंप मिलेंगे। 
    • साइड वाले हिस्से का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा होगा, हालांकि इसके अलॉय व्हील में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

    • वरना के चाइनीज मॉडल की तरह भारतीय वर्जन में भी पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप दिए जा सकते हैं। चाइनीज मॉडल के सेंटर में हुंडई बैजिंग और कनेक्टिंग लाइट स्ट्रिप टेललैंप दिए गए हैं। 
    • नंबर प्लेट के नीचे की तरफ ड्यूल एग्जॉस्ट आउटलेट और बंपर पर वर्टिकल फिन टायप रिफ्लेक्टर दिया गया है। 
    • चाइनीज वरना के केबिन का लेआउट भारत में उपलब्ध वरना से अलग है। इस में ब्लैक और बैज कलर इंटीरियर दिया गया है। इस में नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट को छोड़कर बाकी सभी फीचर मौजूदा मॉडल वाले हैं। 

    • एलांट्रा और वेन्यू की तरह कंपनी इस में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर देगी। 
    • फेसलिफ्ट वरना में कई फीचर मौजूदा मॉडल वाले दिए जा सकते हैं। इस लिस्ट में वेंटिलेटेड सीटें, वायरलैस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्ट ट्रंक, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर शामिल हैं। 
    • भारत आने वाली फेसलिफ्ट वरना में किया सेल्टोस वाले 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। सेल्टोस का पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन की पावर 115 पीएस और टॉर्क 250 एनएम है। चर्चाएं हैं कि कंपनी एक अप्रैल 2020 से पहले मौजूदा मॉडल वाले 1.6 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर देगी। 
    • सेल्टोस की तरह इस में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी और डीजल इंजन के साथ टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। 

    • कीमत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉॅडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा वरना की कीमत 8.18 लाख से 14.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला नई होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज, स्कोडा रैपिड और टोयोटा यारिस से होगा।

    यह भी पढें : इन खूबियों के साथ आ सकती है 2020 हुंडई क्रेटा

    was this article helpful ?

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वरना 2017-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है