• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा 2020 के इंटीरियर से जुड़ी तस्वीरें आई सामने, मिलेंगे ये काम के फीचर्स

    इसके भारतीय मॉडल को 2020 के शुरुआत में लॉन्च किए जाने के आसार जताए जा रहे हैं।

    भानु
    भानु
    modified on अगस्त 30, 2019 23:16 ist
    info icon
    published onAug 30, 2019 22:40 IST
    last updated onAug 30, 2019 23:16 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा के सेकंड जनरेशन मॉडल को तैयार कर रही है। कुछ समय पहले इसे आईएक्स25 के नाम से चीन में प्रदर्शित किया गया था। अब इस कार को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसके बाद इसके केबिन से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। हुंडई क्रेटा 2020 को चीन के बाज़ार में अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि क्रेटा 2020 में काफी फीचर्स किया सेल्टोस से भी मिलते जुलते होंगे। 

    क्रेटा 2020 के चीन वाले मॉडल में ऑल ब्लैक केबिन लेआउट दिया गया है।इसमें इंटीग्रेटेड कंट्रोल और एल्यूमिनियम एसेंट के साथ हुंडई वेन्यू वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है । इस कार में डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमें बैकलाइट का फीचर भी मौजूद है। मगर, ये फीचर इसके भारतीय मॉडल में भी दिया जाएगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। 

    न्यू जनरेशन क्रेटा के चाइनीज वर्जन में सबसे ज्यादा आकर्षक फीचर वर्टिकल टचस्क्रीन है जिसका बड़ा सा साइज़ एमजी हेक्टर के टचस्क्रीन यूनिट की याद दिलाता है। इसके इंफोटेनमेंट में रियर पार्किंग कैमरा, 360 डिग्री सराउंड व्यू जैसे फीचर डिस्प्ले होंगे। इसमें एसी और वेंटिलेटेड सीट को कंट्रोल करने का फीचर भी दिया गया है। 

    इन सबके अलावा अपकमिंग न्यू जनरेशन क्रेटा में वेन्यू की तरह ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर भी दिया जाएगा। इस फीचर के जरिए कहीं से भी इंजन को बंद चालू करने और जीओ फेंसिंग, लाइट ट्रैकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकेगा। नई क्रेटा में सनरूफ, एलईडी हैडलैंप, मल्टीपल एयरबैग,हैडअप डिस्प्ले,एयरप्योरिफायर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    नई हुंडई क्रेटा में किया सेल्टोस वाले ही बीएस6 उत्सर्जन नॉर्म्स पर अपग्रेडेड 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसी तरह कंपनी इसमें सेल्टोस वाला ही ज्यादा पावरफुल 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दे सकती है। 

    हमनें यहां अपकमिंग क्रेटा 2020 के चाइनीज़ वर्जन आईएक्स25 की तुलना इसके मौजूदा जनरेशन भारतीय मॉडल और किया सेल्टोस से की है। जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार है:

     

    हुंडई क्रेटा 2020 (आईएक्स25)

    हुंडई क्रेटा(मौजूदा मॉडल)

    किया सेल्टोस

    लम्बाई

    4300 मिलीमीटर

    4270 मिलीमीटर

    4315 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1790 मिलीमीटर

    1780 मिलीमीटर

    1800 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1622 मिलीमीटर

    1665 मिलीमीटर

    1620 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2610 मिलीमीटर

    2590 मिलीमीटर

    2613 मिलीमीटर

    हुंडई क्रेटा का मौजूदा भारतीय मॉडल 10 लाख रुपये से लेकर 15.65 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी इसके सेकंड जनरेशन मॉडल की कीमत 10 लाख रुपए से लेकर 16 लाख रुपए के बीच रख सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकबला निसान किक्स, मारुति सुजुकी एस क्रॉस, रेनो डस्टर, रेनो कैप्चर,किया सेल्टोस और अपकमिंग स्कोडा कामिक व फॉक्सवैगन टी- क्रॉस से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    anand an
    Aug 30, 2019, 10:22:02 PM

    The great thing about companies like kia and mg coming to India is that the others who were ripping off the indian customers with substandrd features will have to up thei game as well.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    V
    virat tiwari
    Aug 31, 2019, 9:00:28 AM

    We Indians are always made fooled by this companies... We are solved car at a higher price range which is sold at much cheaper outside tnks to keep Kia mg we are getting same price as other countries

    जवाब
    Write a Reply
    3
    V
    virat
    Aug 31, 2019, 9:02:06 AM

    We Indians are always made fooled by this companies...the cars are at higher price range which is sold at much cheaper outside tnks to keep Kia mg we are getting same price as other countries

      जवाब
      Write a Reply
      2
      J
      jayesh daka
      Sep 1, 2019, 9:20:20 AM

      Yes exactly

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है