• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा जैज फेसलिफ्ट 26 अगस्त को होगी लॉन्च

    होंडा (Honda) ने कुछ समय पहले बीएस6 जैज फेसलिफ्ट के फर्स्ट लुक से ऑफिशियली तौर पर पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार भारत में इसे कल यानी 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फेसलिफ्ट जैज की बुकिंग कपनी इस महीने की शुरूआत में ही शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इस कार को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    modified on अगस्त 25, 2020 11:56 ist
    info icon
    published onAug 25, 2020 11:55 IST
    last updated onAug 25, 2020 11:56 IST
    5.1K Views
    • Write a कमेंट
    • फेसलिफ्ट जैज को कल लॉन्च किया जाएगा, इसकी प्री-बुकिंग कंपनी ने अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू कर दी थी।
    • यह तीन वेरिएंट वी, वीएक्स और जेडएक्स (नया टॉप मॉडल) में मिलेगी।
    • यह केवल बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और इसमें मैनुअल व सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
    • जैज में बड़े अपडेट के तौर पर सनरूफ का फीचर दिया जाएगा जो इसके टॉप मॉडल जेडएक्स तक ही सीमित होगा।

    होंडा (Honda) ने कुछ समय पहले बीएस6 जैज फेसलिफ्ट के फर्स्ट लुक से ऑफिशियली तौर पर पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार भारत में इसे कल यानी 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फेसलिफ्ट जैज की बुकिंग कपनी इस महीने की शुरूआत में ही शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इस कार को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही कंपनी ने इसके रियर प्रोफाइल का लुक भी जारी कर दिया है। इसमें पहले जैसे ही टेललैंप दिए गए हैं, हालांकि इसके रियर बंपर को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक दिया गया है। कुछ ऐसा ही अपडेट इसके फ्रंट बंपर को भी मिला है। फेसलिफ्ट जैज की फ्रंट प्रोफाइल के मुकाबले इसके रियर हिस्से में अपडेट कम ही हुए हैं, आगे की तरफ नए एलईडी हेडलैंप और नई ग्रिल जैसे अपडेट भी किए गए हैं।

    फेसलिफ्ट जैज (Facelift Jazz) के डिजाइन में सबसे बड़े अपडेट के तौर पर सनरूफ का फीचर मिलेगा। इस कार के केबिन लेआउट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पैसेंजर कंफर्ट के लिए इसमें ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम मिलेगी। इसके फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी मैजिक सीटें नहीं देगी।

    नई होंडा जैज (New Honda Jazz) तीन वेरिएंट वी, वीएक्स और जेडएक्स में मिलेगी। इसके सभी वेरिएंट में पहले के मुकाबले कुछ नए फीचर अपडेट दिए जाएंगे, लेकिन सनरूफ, एलईडी हेडलैंप और फॉग लैंप जैसे फीचर इसके नए टॉप मॉडल जेडएक्स तक ही सीमित होंगे। वहीं क्रूज कंट्रोल का फीचर इसके मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट के साथ मिलेगा। होंडा स्मार्ट-की फीचर इसके वीएक्स मैनुअल वेरिएंट में मिलेगा, इसमें पैसेंजर साइड की तरफ सोफ्ट टच पैड डैशबोर्ड भी मिलेगा।

    Honda Jazz Facelift Gets A Sunroof!

    फेसलिफ्ट जैज केवल पेट्रोल इंजन में आएगी। इसमें 1.2 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन इसके मिड वेरिएंट वीएक्स से दिया जाएगा। 

    फेसलिफ्ट होंडा जैज की प्राइस 7.5 लाख रुपये से 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, फोक्सवैगन पोलो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई एलीट आई20 से होगा।

    यह भी पढ़ें : इस महीने होंडा दे रही है अपनी सेडान कारों पर 2.50 लाख रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    होंडा जैज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है