• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति डीलरशिप पर दिखी नई वैगन-आर, 23 जनवरी को होगी लॉन्च

    नई वैगन-आर को 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है

    cardekho
    cardekho
    Published On जनवरी 17, 2019 14:54 ist
    info icon
    published onJan 17, 2019 14:54 IST
    last updated onJan 17, 2019 14:54 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने नई वैगन-आर को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। भारत में इसे 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 4.20 लाख रूपए से 5.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई सैंट्रो, टाटा टियागो, डैटसन गो और मारूति सेलेरियो से होगा।

    नई वैगन-आर को सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर मारूति इग्निस और स्विफ्ट भी बनी है। यह पहले से 66 एमएम ज्यादा लंबी और 125 एमएम ज्यादा चौड़ी है। इसकी ऊंचाई को 35 एमएम कम ऊंचा किया गया है। नई वैगन-आर का व्हीलबेस 2435 एमएम है।

    नई वैगन-आर को पहले की तरह टॉलबॉय डिजायन दिया गया है। यह पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार नज़र आती है। इसकी ग्रिल पर एक क्रोम पट्टी लगी है। ग्रिल के दोनों ओर ड्यूल चेनल हैडलैंप्स लगे हैं। राइडिंग के लिए इस में 13 और 14 इंच के व्हील का विकल्प मिलेगा। 13 इंच के व्हील पर 155/80 आर13 साइज के टायर चढ़े होंगे, वहीं 14 इंच के व्हील पर 165/70 आर14 साइज के टायर चढ़े होंगे।

    नई वैगन-आर के डैशबोर्ड में बदलाव नज़र आएगा। इस में नया 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की कमी खल सकती है। स्टीयरिंग व्हील भी नया है, इस पर ऑडियो और टेलीफोनी कंट्रोल्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इस में ड्राइवर एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अर्ल्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    नई वैगन-आर दो पेट्रोल इंजन में मिलेगी। पहला है 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन, इसकी पावर 68 पीएस और टॉर्क 90 एनएम होगा। दूसरा है 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन, इसकी पावर 83 पीएस और टॉर्क 113 एनएम होगा। मारूति स्विफ्ट, इग्निस और बलेनो में भी यही 1.2 लीटर इंजन लगा है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। नई वैगन-आर छह एक्सटीरियर कलर पर्ल पूलसाइड ब्लू (नया), पर्ल नटमेग ब्राउन (नया), मेग्मा ग्रे (नया), पर्ल ऑटम ऑरेंज (नया), सिल्क सिल्वर और सुपीरियर व्हाइट में मिलेगी।

    यह भी पढें : नई मारूति वैगन-आर की बुकिंग शुरू, वेरिएंट और कलर से जुड़ी जानकारी भी आई सामने

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Maruti Suzuki WagonR 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है