• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले डीलरशिप पर दिखी 2019 मारुति इग्निस

    2019 इग्निस में कुछ नए सेफ्टी फीचर जोड़े गए हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on फरवरी 25, 2019 11:15 ist
    info icon
    published onFeb 25, 2019 11:15 IST
    last updated onFeb 25, 2019 11:15 IST
    139 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुज़ुकी ने 2019 इग्निस को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसे एक डीलरशिप पर देखा गया है। इस में कुछ नए सेफ्टी फीचर जोड़े गए हैं। भारत में इसे आने वाले कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कुछ डीलरशिप ने तो इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    कैमरे में कैद हुई 2019 इग्निस की बात करें तो इस में कॉस्मेटिक बदलाव ना के बराबर हुए हैं। इस में सिल्वर रूफ रेल्स दी गई है जो इसे पुराने मॉडल से अलग दिखाती है। यह अपडेट केवल टॉप वेरिएंट ज़ेटा और अल्फा में मिलेगा। सबसे ज्यादा बदलाव कार की फीचर लिस्ट में हुए हैं। सुरक्षा के लिए इस में स्पीड अलर्ट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर दिए गए हैं। ये दोनों फीचर कार के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    2019 Maruti Wagon R

    कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 इग्निस में अपडेट 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

    2019 इग्निस में पुराने मॉडल वाला 1.2 लीटर 4-सिलेंडर के12एम पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके माइलेज का दावा 20.89 किमी प्रति लीटर है। मारुति इग्निस में 1.3 लीटर डीज़ल इंजन भी दिया गया था लेकिन कंपनी ने इसे 2018 में बंद कर दिया था। ऐसे में 2019 इग्निस में भी डीज़ल इंजन नहीं आएगा।

    कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है। मौजूदा मॉडल की कीमत 4.67 लाख रूपए से 7.05 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : मारुति लाएगी नई एमपीवी, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है