• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो लाई क्विड का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन

    रेनो लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on जनवरी 08, 2018 12:12 ist
    info icon
    published onJan 08, 2018 12:12 IST
    last updated onJan 08, 2018 12:12 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो ने क्विड हैचबैक का लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन लॉन्च किया है। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 2.66 लाख रूपए से शुरू होती है जो 3.88 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    वेरिएंट और कीमत

    • क्विड 0.8 लीटर एससीई: 2,66,700 रूपए
    • क्विड 1.0 लीटर एससीई एमटी: 3,57,900 रूपए
    • क्विड 1.0 लीटर एससीई एएमटी: 3,87,900 रूपए

    स्पेशल एडिशन क्विड में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। इस में सिल्वर ब्लैक और डार्क ग्रे वाले स्टीकर दिए गए हैं। आगे वाली ग्रिल पर सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। व्हील कवर, विंग मिरर और रूफ रेल्स को लिमे कलर में रखा गया है। सुरक्षा के लिए इस में रियर पार्किंग सेंसर जोड़ा गया है, इस फीचर का मौजूदा मॉडल में अभाव है।

    लिव फॉर मोर रीलोडेड एडिशन कुल पांच कलर फाइरी रेड, आईस कूल व्हाइट, मूनलाइट सिल्वर, आउटबैक ब्रोंज और प्लानेट ग्रे में उपलब्ध है। इस में मौजूदा मॉडल वाले 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प रखा गया है। कंपनी के अनुसार इसे निश्चित समय तक बुक किया जा सकता है, हालांकि बुकिंग की आखिरी तारीख के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है