English | हिंदी
कैमरे में कैद हुई 2018 मारूति सियाज़
सियाज़ का मिड वेरिएंट कैमरे में कैद हुआ है
33 Views
- Write a कमेंट

मारूति सुज़ुकी की अपडेट सियाज़ को एक बार फिर कैमरे में कैद किया गया है। इस बार कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। यहां देखिए 2018 सियाज़ से जुड़ी कुछ खास बातें...
बाहरी डिजायन
- फेसलिफ्ट सियाज़ के आगे वाले हिस्से में सबसे अहम बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ नई स्लिकर ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर अपडेट हैडलैंप्स लगे हैं। बंपर और फॉग लैंप्स को भी नए सिरे से डिजायन किया गया है। एयर डैम का साइज पहले से ज्यादा बड़ा है।

- अपडेट सियाज़ के टॉप वेरिएंट में एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ आयेंगे। बेस वेरिएंट में हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए जा सकते हैं।

- कैमरे में कैद हुई तस्वीर मिड वेरिएंट की है। इसकी ग्रिल पर क्रोम का इस्तेमाल नहीं हुआ है। टॉप वेरिएंट की ग्रिल पर क्रोम का इस्तेमाल होगा।

- पीछे वाले हिस्से में भी मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। मिड वेरिएंट के टेल लैंप्स का डिजायन मौजूदा मॉडल जैसा है। टॉप वेरिएंट के टेल लैंप्स में एलईडी लाइटों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पीछे वाला बंपर नया है। रिफ्लेक्टर के चारों ओर सिल्वर बैज़ल दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में सिल्वर की जगह क्रोम का इस्तेमाल होगा।
केबिन

- फेसलिफ्ट सियाज़ का केबिन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। हालांकि यहां भी कुछ मामूली बदलाव नज़र आयेंगे।

- डैशबोर्ड और दरवाजों पर डार्क ब्राउन फॉक्स वुड फिनिशिंग दी गई है।

- इस में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए डायल्स और नई कलर एमआईडी जैसे फीचर भी दिए गए हैं। एमआईडी डिस्प्ले मारूति बलेनो से ली गई है।
- स्टीयरिंग व्हील को भी अपडेट किया गया है।
वेरिएंट
- मौजूदा सियाज़ की तरह अपडेट सियाज़ भी चार वेरिएंट सिगमा, डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा में मिलेगी।
- कैमरे में कैद हुई तस्वीर डेल्टा और ज़ेटा में से किसी एक वेरिएंट की हो सकती है।
फीचर
- फेसलिफ्ट सियाज़ में मौजूदा मॉडल से ज्यादा फीचर आयेंगे।

- 2018 सियाज़ में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रेक्शन कंट्राेल और हिल स्टार्ट जैसे फीचर को स्टैंडर्ड रखा जाएगा।

- एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, क्रूज़ कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर को भी शामिल किया गया है।
- फेसलिफ्ट सियाज़ की स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में भी इजाफा होगा। बेस वेरिएंट सिगमा से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला ऑडियो प्लेयर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स मिलेंगे। अब तक ये फीचर केवल डेल्टा वेरिएंट से मिलते थे।
इंजन
- फेसलिफ्ट सियाज़ को शुरूआत में केवल पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा।
- पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर इंजन मिलेगा, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा।
- इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आएगा, वहीं 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।
- पेट्रोल इंजन के साथ सुज़ुकी की एसएचवीएस माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी आएगी। मैनुअल वेरिएंट के माइलेज का दावा 21.56 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक के माइलेज का दावा 20.28 किमी प्रति लीटर है।
- डीज़ल इंजन वाली सियाज़ को दिवाली के आसपास लॉन्च किया जाएगा। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर डीडीआईएस 200 इंजन मिलेगा।

बुकिंग
- कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। इसे नजदीकी मारूति डीलरशिप और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है।
- अपडेट सियाज़ की डिलीवरी अगस्त के आखिर तक शुरू हो सकती है।
यह भी पढें :
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














