• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने दिखाई भारत आने वाली छोटी हैचबैक की झलक

    2018 हुंडई एएच2 हैचबैक को सैंट्रो नाम से पेश किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 16, 2018 15:48 ist
    info icon
    published onAug 16, 2018 15:48 IST
    last updated onAug 16, 2018 15:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Santro 2018

    हुंडई ने स्केच जारी कर अपनी छोटी हैचबैक कोडनेम एएच2 की पहली झलक दिखाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे सैंट्रो नाम दिया जा सकता है। कार के नाम को लेकर कंपनी एक कॉन्टेस्ट आयोजित करने वाली है। यह कॉन्टेस्ट गुरूवार यानी 16 अगस्त से शुरू होगा। अक्टूबर में कार के नाम से पर्दा उठेगा।

    एएच2 को टेलबॉय डिजायन दिया गया है। इसे सेंट्रो नाम दिए जाने की एक वजह ये हो सकती है कि सेंट्रो भी टेलबॉय डिजायन थीम पर बनी थी। टेलबॉय डिजायन की वजह से इसके केबिन में अच्छा-खासा स्पेस मिलेगा। इस में स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है।

    Hyundai Santro

    साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां चौड़े व्हील आर्च को दर्शाया गया है। एएच2 कंपनी का पहला प्रोडक्ट होगा जिसे हुंडई के नए मॉडर्न प्रीमियम प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।

    नई हैचबैक में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी आएगा। इसका माइलेज 20 किमी प्रति लीटर या इससे ज्यादा हो सकता है। इसका मुकाबला टाटा टियागो, मारूति सुज़ुकी सेलेरियो और मारूति वैगन-आर से होगा। इसकी कीमत 3.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Hyundai Small Car पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है